सोनभद्र

सऊदी अरब कमाने गए युवक का घर पहुँचा शव, परिजनों में कोहराम

विंढमगंज, सोनभद्र। थाना क्षेत्र के धुमा गाँव निवासी एक युवक अपनी घर की हालत दूर करने का सपना लिए सऊदी अरब कमाने गया था और वह अपने घर परिवार वालों को करीब एक माह से दिलासा दिलाता रहा कि ईश्वर ने चाहा तो बहुत जल्द घर की माली हालत ठीक हो जायेगा और इसी सपनों को लेकर युवक सऊदी में क्रेन अपरेटर का काम करता था लेकिन कुदरत को शायद यह मंजूर नहीं था और उस परिवार पर उस समय कहर टूट पड़ा ज़ब बुधवार की शाम को विदेश कमाने गए युवक का शव घर पहुंचा। जिससे गाँव में शोक की लहर दौड़ गई।शव देख परिजनों का रों रोकर बुरा हाल था।बताया जा रहा है कि धूमा गांव निवासी नीरज कुमार पाल पुत्र शंभू पाल निवासी धूमा, थाना विंढमगंज अक्टूबर 2023 में अपने घर से कमाने सऊदी अरब के रियाद शहर गया था कि रियाद के एक कम्पनी में क्रेन चलाते वक़्त 6 नवंबर 2023 को हादसा हो गया, जिससे क्रेन अपरेटर नीरज की मृत्यु हो गई।परन्तु विदेश में मौत की औपचारिकता पूरी करने में काफ़ी देर हो गई तथा औपचारिकता पूरी होने के बाद भी शव भेजनें में काफ़ी देर हो रही थी। भारतीय दुतावास के हस्तक्षेप के बाद मृत्यु के 30 वें दिन युवक का शव विंढमगंज थाना क्षेत्र के धूमा गाँव में पहुँचते ही परिजनों में मातम छा गया ।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान