सोनभद्र

अवधूत भगवान राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय मे छात्र छात्राओं को स्मार्टफोन टैबलेट वितरित किया गया

अनपरा/सोनभद्र अवधूत भगवान राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय मे छात्र छात्राओं को स्मार्टफोन टैबलेट वितरित किया गया। उच्च शिक्षा के उतकृष्टतम संस्थान अवधूत भगवान राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय अनपरा मे समाज कल्याण विभाग उ प्र शासन की राज्य के युवा छात्र छात्राओं को हाइ-टेक शिक्षा से जोड़ने की डिजी-शक्ति स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना’ के तहत स्मार्ट फोन टैबलेट वितरण कार्यक्रम का आयोजन समारोह पूर्वक किया गया। महाविद्यालय स्थित सिंह शावकराम बहुउद्देशीय सभागार में उत्तर प्रदेश शासन के माननीय राज्य मन्त्री- समाज कल्याण विभाग श्री संजीव सिंह गोड़ के हाथों स्मार्ट फोन प्राप्त कर छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल उठे। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की समृद्ध सांस्कृतिक परम्परा के अनुसार वाग्देवी सरस्वती एवं स्वनामधन्य पूज्यपाद अघोरेश्वर अवधूत भगवान राम के तैल चित्रों के पुष्पार्चन, कुलगीत प्रस्तुतिकरण, अतिथि स्वागत-अभिनन्दन, सकन्धपट्ट, माल्यार्पण, पुष्पगुच्छ एवं मान-चिह्न प्रदान कर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय के प्राचार्य डा अजय विक्रम सिंह ने अपनी चिर परिचित विशिष्ट शैली में मंचस्थ मुख्य अतिथि श्री संजीव सिंह गोड़, अभिषेक विश्वकर्मा, प्रभाशंकर मिश्रा सहित सभी आगन्तुक अतिथियों का स्वागत और धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय श्री संजीव सिंह गोंड़ ने समाज के विकास में शिक्षा की भूमिका, विद्यार्थियों को तकनीकी रूप से समृद्ध बनाने के माननीय प्रधानमन्त्री और प्रदेश के मुख्य मन्त्री के संकल्प को दोहराते हुए महाविद्यालय की भूमिका और इसके विकास को गति प्राप्त करने मे आ रही समस्याओं को दूर करने का आश्वासन भी दिया। नोडल अधिकारी श्री मुकेश कुमार गुप्त के नेतृत्व में लाभार्थियों का त्रिस्तरीय सत्यापन, मैपिंग टीम के पदाधिकारियों रमता राम पाठक,रावेन्द्र अग्रवाल एवं हिना जलाल द्वारा किया गया। उक्त कार्यक्रम में क्षेत्र के प्रमुख गणमान्य अभय श्रीवास्तव, विकास जायसवाल, प्रेस क्लब के अध्यक्ष आर पी सिंह, बीजेपी मीडिया प्रभारी कृष्णा चौरसिया, शरद कुमार एवं मुकुल मिश्र प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। आगन्तुक अतिथियों के अलावा महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापकों सहित शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक स्टाफ अपनी अपनी भूमिका में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डा अभय शंकर द्विवेदी ने तथा छायांकन वीडियोग्राफी उज्जवल मिश्रा, अनूप द्विवेदी ने किया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रेणुकूट में भव्य योग कार्यक्रम आयोजित राबर्ट्सगंज में एपेक्स हास्पिटल की चिकित्सीय संगोष्ठी आधुनिक तकनीकों पर हुआ मंथन अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आदर्श महाविद्यालय सलखन में योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया बीजपुर पुलिस ने आर्म्स एक्ट के आरोपी को किया गिरफ्तार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाते हुए मून स्टार इंग्लिश स्कूल में संपन्न हुआ दो दिवसीय व्यावसायिक विकास ए... बीजपुर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी महिला के हत्यारोपी को किया गिरफ्तार ट्रक के धक्के से दिव्यांग युवक की मौत कोयला लदे ट्रक की टक्कर से दिव्यांग दुकानदार की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ नौगढ़ के सौ युवाओं ने देखा ग्राम स्वराज्य की नींव की तस्वीर शादी समारोह से लौट रहे दो युवकों की बाइकों में भिड़ंत, दोनों गंभीर घायल
Download App