सोनभद्र

चोपन नगर सहित आसपास के इलाकों मे हो रही बेमौसम बरसात से लोगो की मुश्किलें बढ़ी

चोपन/सोनभद्र (गुड्डु मिश्रा) चोपन नगर सहित आसपास के इलाकों में बीते दो तीन दिनों से हो रही बेमौसम बरसात ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है। जहां एक तरफ खेतों में तैयार धान की फसलें चौपट हो रहीं हैं जिससे किसान बेहद चिंतित हैं तो वहीं दूसरी तरफ शादी व्याह के सीजन में लड़की पक्ष और लड़का पक्ष दोनों को मांगलिक कार्यक्रम करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सारी तैयारियों पर बेमौसम बरसात ने पानी फेर दिया है। गौरतलब है कि मौजूदा समय में धान की फसलें पक कर तैयार हो चुकी है। कुछ किसान तो समय रहते अपने अनाज को सुरक्षित करने में सफल हो गये परन्तु ज्यादातर किसानो के धान अभी भी खेत में है या खलिहान में पड़ा हुआ है। ऐसे में इस बरसात ने किसानों की कमर तोड़ दिया है क्योंकि धान जैसी महत्वपूर्ण फसल पर ही निर्भर रहता है और पूरा एक वर्ष का खर्च निकाला जाता है जिससे कि परिवार का भरण-पोषण हो सके। वहीं धान के पुआल भीगने की वजह से पशुओं को भी चारा में समस्या हो रही है क्योंकि धान के पुआल को ही काटकर भूसा बनाया जाता है जिससे पशुपालकों को अपने पशुओं के लिए सरलता से चारा उपलब्ध हो जाता है। ऐसे में बरसात लगातार हो रही है जिससे पशुओं को भी काफी परेशानी हो रही है। वहीं सब्जियों पर भी इस बरसात का खासा असर देखने को मिल रहा है। सबसे ज्यादा नुक्सान हरी सब्जियों को हो रहा है। बरसात की वजह से आलू, पालक, धनिया, मटर, गोभी आदि सब्जियां बर्बाद हो रहीं हैं। लोगों का कहना है कि जिला प्रशासन किसानों के बर्बाद हो चुकी फसलों का सर्वे कराकर उचित मुआवजा दे ताकि किसानों को राहत मिल सके।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
फोन पर गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने का आरोप, प्रधान पति पर मुकदमा दर्ज शहीद ए आजम भगत सिंह को भारत रत्न देने की उठी मांग सोनभद्र मे चला हस्ताक्षर अभियान दो अलग अलग घटनाओं में दो किशोरों की मौत मेधावियों का सम्मान माँ वैष्णों माडर्न गर्ल्स हाई स्कूल का 98 प्रतिशत रिजल्ट टापर्स हुए सम्मानित म्योरपुर मे बालिका हत्याकांड का हुआ खुलासा रिश्ते मे मामा ने किया हत्या मुठभेड़ मे पैर मे लगा गोली आर... एक्शन मोड मे सत्येंद्र राय फुट मार्च कर लोगों को नशे के प्रति जागरूक किया अधिवक्ताओं का हित सर्वोपरि - विनोद पांडेय मारकुंडी मे जन आक्रोश रैली पदयात्रा निकली महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी करने वाले तीन शोहदे अलग-अलग क्षेत्रों से गिरफ्तार मेडिकल कालेज गुंडा टाईप के डाक्टरो व दलालो का अड्डा - संदीप मिश्रा
Download App