सोनभद्र

एसबीए चुनाव: 7 दिसंबर से मिलेगा पर्चा

* प्रत्याशियों के लिए पदवार अनुभव और पर्चा शुल्क में है भिन्नता
* 12 व 13 दिसंबर को प्रत्याशी पर्चा करेंगे दाखिल
* अध्यक्ष, महामंत्री समेत 23 पदों के लिए होगा चुनाव

फोटो: शशि कुमार मिश्र एडवोकेट, मुख्य चुनाव अधिकारी सोनभद्र बार एसोसिएशन सोनभद्र।
सोनभद्र (राजेश पाठक एड)। सोनभद्र बार एसोसिएशन सोनभद्र के वर्ष 2023-2024 के चुनाव के लिए 7 व 8 दिसंबर को जहां पर्चा मिलेगा, वहीं 12 व 13 दिसंबर को अध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष समेत 23 पदों के लिए प्रत्याशियों द्वारा पर्चा दाखिल किया जाएगा। जिसके चलते चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है।
सोनभद्र बार एसोसिएशन सोनभद्र के मुख्य चुनाव अधिकारी शशि कुमार मिश्र एडवोकेट ने वर्ष 2023- 2024 के चुनाव कार्यक्रम के बाबत बताया कि अध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष समेत 23 पदों के लिए चुनाव कराया जाएगा। इसके लिए 7 व 8 दिसंबर को पर्चा का वितरण दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच किया जाएगा। पर्चा 12 व 13 दिसंबर को दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच जमा किया जाएगा।
उन्होंने यह भी बताया कि अध्यक्ष पद के लिए जहां 25 वर्ष का वकालत का अनुभव होना जरूरी है, वहीं पर्चा शुल्क 5 हजार रूपये लगेगा। इसी प्रकार से वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए 20 वर्ष का वकालत करने का अनुभव और पर्चा शुल्क 4 हजार रूपये, उपाध्यक्ष दो पद 10 वर्ष से ऊपर तथा उपाध्यक्ष दो पद 10 वर्ष से नीचे की वकालत करने का अनुभव के लिए पर्चा शुल्क 3 हजार रूपये, महामंत्री पद के लिए 15 वर्ष की वकालत करने का अनुभव और पर्चा शुल्क 4 हजार रूपये, कोषाध्यक्ष पद के लिए 10 वर्ष की वकालत का अनुभव और पर्चा शुल्क 3 हजार रूपये, संयुक्त मंत्री पुस्तकालय, प्रकाशन, प्रशासन के लिए 5 वर्ष की वकालत करने का अनुभव और पर्चा शुल्क 2 हजार 500 रूपये लगेगा। इसी प्रकार से सदस्य कार्यकारिणी 6 पदों के लिए 15 वर्ष से ऊपर की वकालत करने का अनुभव और पर्चा शुल्क 2 हजार रूपये तथा सदस्य कार्यकारिणी 6 पदों के लिए 15 वर्ष से नीचे की वकालत करने का अनुभव और पर्चा शुल्क 1 हजार 500 रूपये लगेगा। प्रत्याशी और मतदाता वहीं होगा जिसका नाम मतदाता सूची में होगा। उधर अध्यक्ष, महामंत्री और कोषाध्यक्ष पद के प्रत्याशियों द्वारा बुधवार को भी वकील मतदाताओं से समर्थकों के साथ संपर्क किया जा रहा था। जिसकी वजह से चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। मतदान 21 दिसंबर को होगा और मतगणना के साथ ही विजयी पदाधिकारियों की घोषणा 22 दिसंबर को होगी।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान