सोनभद्र

ई रिक्शा व कार के टक्कर में 3 वर्ष के बालक की मौत परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

विंडमगंज/सोनभद्र (सुमन गुप्ता) विंडमगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सलैयाडीह स्थित कोन मोड पर आज सुबह लगभग 11:00 बजे के आस पास तेज रफ्तार कार टेंपो में जोरदार टक्कर मारा जिसमें टेंपो सवार शिवम कुमार पुत्र कमलेश कुमार उम्र लगभग 3 वर्ष ग्राम कचनारवा,टोला बेलवाखड़ी ने टेंपो से नीचे गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया आनन फानन में स्थानीय लोगों की मदद से नजदीकी सरकारी अस्पताल में ले जाया गया जहां पर मौजूद डॉक्टर सत्येंद्र कुमार ने बच्चों को देखकर मृत घोषित कर दिया सूचना पाकर स्थानीय प्रशासन थाना प्रभारी श्याम बिहारी ने सरकारी हॉस्पिटल विन्ढ़मगंज पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया तथा दुर्घटना वाहन गाड़ी संख्या UP 64 AT 9036 को स्थानीय थाने पर खड़ा कराया गया वही प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार बताया जा रहा है की मां इंद्रावती देवी पति कमलेश कुमार अपने दो बच्चों एक लड़का एक लड़की के साथ मायके से अपने ससुराल जा रही थी और विंढ़मगंज कोन मोड स्टैंड के पास यह दर्दनाक घटना घटी स्थानीय लोगों ने बताया कि यहां पर अक्सर घटना घटती है यहां पर स्पीड ब्रेकर की मांग की है, समाचार लिखे जाने तक प्रशासन ने शव को पोस्टमार्टम हेतु दुद्धी ले गई।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान