सोनभद्र

तीसरी आंख की निगरानी में होगा शहर

रेणुकूट/सोनभद्र (जी के मदान) मिशन त्रिनेत्र के तहत स्थानीय प्रशासन ने पिपरी थाना क्षेत्र रेणुकूट शहर के संवेदनशील जगहों पर कैमरा लगा दिया है जिसमे 3 कैमरे पिपरी चौराहे पर, 3 कैमरे रेलवे स्टेशन के पास तथा 3 कैमरे मुर्धवा मोड़ पर लगाया गया है। पिपरी के क्षेत्राधिकारी ने फीता काट कर उदघाटन किया और उन्होंने बताया कि पुलिसकर्मी कंट्रोल रूम में बैठकर इन कैमरों की मदद से लोगों पर नजर रख रहे हैं। इसके अलावा जितने चौक चौराहों पर कैमरा लगा हुआ है उससे भी लोगों की गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। कंट्रोल रूम में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। पुलिसकर्मियों के आदेश दिया गया है कि शहर में कैमरों की मदद से 24 घंटे नजर रखा गया। किसी इलाके में किसी संदिग्ध को देखते ही थाना की पुलिस सतर्क हो कर अपने करवाही में जुट जाये। संदिग्ध को पकड़ने के बाद उसका सत्यापन किया जाए इसके बाद उन्हें छोड़ा जाए। इसके अलावा पुलिस लॉज और होटल में भी चेकिंग अभियान चला रही है। होटल और लाज में रूकने वाले लोगों का सत्यापन किया जा रहा है। उद्घाटन के समय पिपरी क्षेत्राधिकारी आशीष मिश्रा, पिपरी थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह, आपरेटर हेमन्त सिंह, जुल्फिकार, हिंडालको इंडस्ट्रीज लिमिटेड के मेजर देवेन्द्र ओमकार, सार्जेंट मिथिलेश तिवारी सहित पिपरी थाने के सारे स्टाप उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान