सोनभद्र

पुण्यतिथि पर याद किए गए डॉ अंबेडकर

विंढमगंज, सोनभद्र (सुमन गुप्ता)। विकासखंड दुद्धी के अंतर्गत ग्राम पंचायत बुटबेढवा के अंबेडकर नगर स्थित संविधान निर्माता एवं भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर के प्रतिमा पर बुधवार को भाजपाजनों द्वारा 67 वीं पुण्यतिथि सुबह 10.30 बजे अम्बेडकर जी के प्रतिमा स्थल पर श्रद्धांजलि सभा में अम्बेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर, मौन रख श्रद्धांजलि दी गई। मुख्य अतिथि राजन चौधरी ने कहा कि भारतवर्ष के लिए बड़े ही सौभाग्य की बात है कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी के द्वारा कठिन परिश्रम व लगन के द्वारा ही संविधान का निर्माण करके भारतवर्ष में रहने वाले सभी जाति वर्ग के लोगों को स्वतंत्र भारत में अपने अधिकारों के साथ जीवन जीने की रूपरेखा तैयार की। बाबा साहब के द्वारा निर्मित संविधान पर ही चलकर आज देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगवाई में देश पूरे विश्व में अपनी पताका लहराने का काम कर रही है।तथा खुले में पडे अंबेडकर जी प्रतिमा को टीन सेड का निर्माण जल्द कराऊंगा।आगामी दिनों में टीन सेड के छावनी के अंदर ही पुण्यतिथि मनाई जाएगी। भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश कुमार केसरी ने कहा कि भाजपा के शासनकाल में देश के महापुरुषों का सम्मान करने का काम भाजपाजनों के द्वारा लगातार किया जा रहा है। साथ ही साथ सबका विकास सबका साथ की भावना के साथ देश को आगे ले जाने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा लगातार किया जा रहा है। इस मौके पर संजय गुप्ता सुरेंद्र पासवान ग्राम प्रधान धरतीडोलवा, राजेश रावत, उपेंद्र श्रीवास्तव, दीपक गुप्ता, सुरेश देहाती, बलराम भारती, त्रिभुवन भारती, संजय, पप्पू, अशोक, नंदलाल, मुन्ना, पासवान, परमेश्वर राम सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
ट्रक के धक्के से दिव्यांग युवक की मौत कोयला लदे ट्रक की टक्कर से दिव्यांग दुकानदार की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ नौगढ़ के सौ युवाओं ने देखा ग्राम स्वराज्य की नींव की तस्वीर शादी समारोह से लौट रहे दो युवकों की बाइकों में भिड़ंत, दोनों गंभीर घायल रौनियार समाज की बैठक में नई समिति का गठन, समाज को एकजुट करने का लिया संकल्प जैविक खेती और पर्यावरण संरक्षण पर एकदिवसीय प्रशिक्षण आयोजित जन चौपाल में गूंजीं जनता की समस्याये कनहर नहर बिजली सड़क और स्वास्थ्य सेवाओं पर उठे बड़े सवाल पांच दिवसीय रात्रि कालीन क्रिकेट सीजन-2 कल से जर्जर सड़क निर्माण कार्य को लेकर चेतावनी सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी ने किया जनसुनवाई
Download App