सोनभद्र

दो दिवसीय ब्लाक स्तरीय ग्रामीण खेल-कूद प्रतियोगिता सम्पन्न

दुद्धी, सोनभद्र। युवा कल्याण विभाग के तत्वावधान में स्थानीय टाउन क्लब के क्रीड़ांगन पर दो दिवसीय खंड स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता मंगलवार को सम्पन्न हो गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख रंजना चौधरी ने 100 मीटर दौड़ को हरी झंडी देकर कराई। 100 मीटर सब जूनियर बालिका वर्ग में बघाडू की पूजा प्रथम एवं बालक वर्ग में प्रिंस ने बाजी मारी। खेल कूद प्रतियोगिता में एथलेटिक्स, वॉलीबॉल, कबड्डी, कुश्ती इत्यादि से संबंधित दर्जनों प्रतिस्पर्धाएं आयोजित की गई। वॉलीबॉल में मुरता की टीम विजेता तथा एटीएस दुद्धी की टीम उपविजेता घोषित की गई। कबड्डी बालक सीनियर वर्ग में बघाडू की टीम विजेता रही। कुश्ती प्रतियोगिता में दुर्गावती व बघाडू की पूजा ने बाजी मारी। जूनियर वर्ग बालक कबड्डी प्रतियोगिता में एटीएस की टीम विजेता तथा दुद्धी की टीम उपविजेता रही। कार्यक्रम का संचालन विकास दुबे क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी म्योरपुर ने किया। खेल प्रतिनिधि के रूप में मोहम्मद शमीम अंसारी ने विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं का प्रतिनिधित्व व कुशल मार्गदर्शन किया। निर्णायक के रूप में राम रक्षा, विश्वनाथ, नजरानी खान, विशंभर, वंदना, नंदकिशोर एवं पीआरडी के जवानों ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम का समापन मुख्य अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज सिंह बबलू ने पुरस्कार वितरण कर किया। इस अवसर पर भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष सुमित सोनी, मदन मोहन तिवारी, टीसीडी अध्यक्ष जबीं खान, टीसीडी कप्तान रजत राज सहित कई विद्यालयों के अध्यापक व भारी संख्या में बच्चे मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान