सोनभद्र

पूजन-अर्चन के साथ नई पिच पर अभ्यास सत्र का हुआ शुभारम्भ

37वां अंतरराज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट

मेजबान टीम के खिलाड़ियों ने टीसीडी खेल मैदान पर शुरू किया प्रैक्टिस

अनुशासन के साथ टीम अपने खेल का करे प्रदर्शन-जबीं खान (अध्यक्ष टीसीडी)

दुद्धी, सोनभद्र। 37वें अंतरराज्जीय क्रिकेट टूर्नामेंट के मद्देनजर मंगलवार को टाउन क्लब क्रीड़ांगन पर विधिवत पूजन-अर्चन के बाद अभ्यास सत्र का शुभारंभ किया गया। वरिष्ठ खिलाड़ी महेंद्र सिंह विक्की ने खेल मैदान के मध्य नवनिर्मित पिच पर क्रिकेट किट रख खिलाड़ी पंडित धर्मेंद्र मिश्रा और ओमकार शुक्ला के मंत्रोच्चार के बीच पिच सहित क्रीड़ांगन के चारों कोने पर अगरबत्ती जलाकर नारियल फोड़ लड्डू चढ़ाए। पूजन-अर्चन के क्रम में सभी खिलाड़ी बारी-बारी नतमस्तक होकर टूर्नामेंट के सफल आयोजन सहित अपने व्यक्तिगत व मेजबान टाउन क्लब के बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रार्थना की।

मौके पर मौजूद टाउन क्लब के अध्यक्ष जबीं खान ने कहा कि अनुशासन को सर्वोच्च प्राथमिकता देना हर अच्छे खिलाड़ी का कर्तव्य है। खिलाड़ी पूर्ण रूप से संगठित व अनुशासित होकर अपने खेल का प्रदर्शन करें। खिलाड़ियों का सहयोग हर साल टूर्नामेंट आयोजन में विशेष महत्व रखता है। आयोजन समिति इस वर्ष भी सहयोग की अपेक्षा करती है। इस अवसर पर वेटरन खिलाड़ी मोहम्मद शमीम अंसारी, कप्तान रजत राज, अंकुर बच्चन, सुमित सोनी, निशांत मोहन, सागर, अयाज, रितेश, शोएब, सृजन, धीरज, इरफान, सनी, नागेंद्र, गौस, अयान सहित अन्य खिलाड़ी मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान