सोनभद्र

विश्व हिंदी साहित्य सेवा संस्थान ने डॉ बृजेश महादेव को किया सम्मानित

डॉ बृजेश कुमार सिंह महादेव

सोनभद्र (राजेश पाठक एड)। विश्व हिंदी साहित्य सेवा संस्थान प्रयागराज उत्तर प्रदेश असम इकाई द्वारा आयोजित “पूर्वोत्तर की लोक संस्कृति” विषय पर एक दिवसीय आभासी संगोष्ठी में सक्रिय सहभागिता के लिए डॉक्टर बृजेश कुमार सिंह महादेव शिक्षक एवं साहित्यकार सोनभद्र उत्तर प्रदेश को प्रमाण पत्र द्वारा सम्मानित किया गया।
बता दें कि शिक्षक के साथ ही डॉक्टर बृजेश सर्च लोक शोध पत्रिका के प्रधान संपादक भी हैं। डॉ बृजेश की हिंदी भाषा में लगभग डेढ़ दर्जन पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। हिंदी साहित्य में आप अनुकरणीय योगदान दे रहे हैं। यह प्रमाण पत्र डॉक्टर शहाबुद्दीन नियाज मोहम्मद शेख अध्यक्ष एवं डॉक्टर गोकुलेश्वर कुमार द्विवेदी सचिव विश्व हिंदी साहित्य सेवा संस्थान प्रयागराज उत्तर प्रदेश द्वारा प्रदान किया गया।
कार्यक्रम के संयोजक डॉक्टर नूरजहां रहमतुल्लाह प्रभारी असम इकाई विश्व हिंदी सेवा संस्थान ने बताया कि इसमें देश-विदेश के कुल सैकड़ो प्रतिभागियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई तथा शोध पत्र का वचन किया, जिसकी स्मारिका भविष्य में उपलब्ध कराई जाएगी। इस सम्मान के लिए डाक्टर बृजेश को उनके शुभचिंतकों द्वारा बधाई दी गई।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार