सोनभद्र

विज्ञान प्रदर्शनी में नजर आई विद्यार्थियों की वैज्ञानिक सोच

पुलिस उपाधीक्षक ने किया प्रतिभाओं की सराहना

पुलिस अधिकारियों ने विभिन्न योजनाओं की जानकारी देकर किया जागरूक

दुद्धी, सोनभद्र (एम.एस.अंसारी)। सोनांचल इंटर कालेज में बुधवार को विद्यार्थियों ने संस्थान परिसर में विज्ञान प्रदर्शनी लगाया। इसका शुभारंभ पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रदीप सिंह चंदेल ने किया। छात्र- छात्राओं ने आकर्षक एवं ज्ञानपरक मॉडल प्रस्तुत कर अपने प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया। विभिन्न स्टालों पर रखे गए माडलों के बाबत छात्राओं द्वारा अतिथियों को उत्साह पूर्वक वैज्ञानिक सोच व क्रियाविधि के बारे में जानकारी दे रही थी। मॉडलों से संबंधित प्रश्न पूछे जाने पर वे माकूल जबाव देकर अतिथियों के जिज्ञासा का समाधान करने में भी निपुण दिखी।उनकी इस प्रतिभा को देखकर हर कोई प्रभावित हो रहा था। सीओ ने विद्यार्थियों की प्रस्तुति का जमकर सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इसके साथ ही श्री चन्देल ने विद्यार्थियों को पुलिस के विभिन्न कार्य प्रणाली से अवगत कराते हुए कहा कि पुलिस हर वक्त उनकी मदद को तैयार है। यातायात माह पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए कोतवाल नागेश कुमार रघुवंशी ने बच्चो से यातायात नियमों का शत प्रतिशत पालन करने के साथ ही घर से बाइक पर निकलने वाले सदस्यों को हेलमेट एवं चार पहिया वाहन से यात्रा करने वालो को सीट बेल्ट का प्रयोग करने के प्रति जागरूक करने की अपील की। वहीं महिला थानाध्यक्ष सविता सरोज ने मिशन शक्ति व महिला सुरक्षा को लेकर सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए उसका लाभ लेने एवं आपात स्थिति में टोल फ्री नंबरों का प्रयोग करने की अपील की। इस मौके पर प्रबंधक राजेश्वर प्रसाद श्रीवास्तव, कालेज के अध्यापक समेत अन्य कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
किसी भी दशा में अस्त्र शस्त्र का नही होगा प्रदर्शन-एसडीएम दुद्धी स्वराज साथियों को मिला ग्राम परिवर्तन का मंत्र, चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ तीन ग्राम पंचायत में हुई बैठक, पात्र लाभार्थियों की सूची पर ग्रामीणों ने लगाई मोहर अमेरिकी नौसेना द्वारा भारतीय वाणिज्य जहाजों पर कायरता पूर्ण हमला और चालक दल के तीन नाविक की मौत पर व... कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री केंद्रीय शिक्षा मंत्री व सीएम को भेजा ज्ञापन लाखो शिक्षको के भविष्य ... 50 हजार का इनामिया गौ तस्कर मुठभेड़ मे गिरफ्तार छह गौवंश अवैध असलहे बरामद एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया वृक्षारोपण हर घर शुद्ध नल जल डाक्यूमेंट्री फिल्म प्रमोशन पर दिग्गज कलाकारों निर्देशकों ने सराहा 12 साल मे सोनभद्र को मिला सिर्फ शोषण और उपेक्षा - रामराज गौड़ सोनभद्र की प्रतिभाओं ने फैशन मंच पर बिखेरा जलवा विजेताओं ने बढ़ाया जिले का मान
Download App