सोनभद्र

नाबालिक को भगाने के मामले में दो नामजद के खिलाफ केस दर्ज

दुद्धी, सोनभद्र। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 10 दिन पूर्व गायब नाबालिक लड़की के मामले में कोतवाली पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया है। पुलिस को दिए तहरीर में लड़की के पिता ने उल्लेख किया है कि 19 नवंबर को छठ के दिन वह और उसकी पत्नी छठ घाट पर गए थे। घर में उसकी पुत्री अकेली थी। इसी का फायदा उठाकर रात्रि 9:00 बजे कादल गांव निवासी राकेश पुत्र स्वर्गीय शीतल व मझौली ग्राम निवासी रामू कुशवाहा पुत्र रामबली कुशवाहा हमारी नाबालिक लड़की को बहला-फुसलाकर कर घर से लेकर चले गए। पुलिस ने इस मामले में दोनों नामजद के विरुद्ध धारा भारतीय दंड संहिता की धारा 363, 366 के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच एसआई काशीनाथ कुशवाहा द्वारा की जा रही है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
चेचिस और बाइक की जोरदार टक्कर, बाइक चालक की मौके पर मौत तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस