सोनभद्र

ग्राम पंचायत अधिकारी चांदनी गुप्ता भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तार

ग्राम धूम के शौचालय निर्माण गबन मामले में हुईं गिरफ्तार

मामले में पूर्व प्रधान पहले जा चुके हैं जेल

दुद्धी, सोनभद्र (एम.एस.अंसारी)। विंढमगंज थाना क्षेत्र के धुमा गांव में शौचालय के निर्माण कार्य में सरकारी धन गबन मामले में धारा 409 भारतीय दंड विधान व 7/13 भ्रष्टाचार निर्माण अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था। ग्राम पंचायत धूमा में प्रधानमंत्री का महत्वपूर्ण योजना स्वच्छ भारत, सुंदर भारत के तहत हर घर शौचालय के निर्माण पर धन का आवंटन किया गया था। धूमा ग्राम प्रधान राम प्रसाद यादव सचिव चांदनी गुप्ता पत्नी ओमप्रकाश गुप्ता निवासी वार्ड 2 पूरब मुहाल राबर्ट्सगंज के द्वारा शौचालय निर्माण में भारी अनियमितता का मामला दर्ज की गई थी। थाना प्रभारी निरीक्षक श्याम बिहारी ने सेल फोन पर बताया कि उक्त धारा में वांछित सचिव चांदनी गुप्ता को निजी आवास राबर्ट्सगंज से बृहस्पतिवार को देर शाम करीब पौने पांच बजे गिरफ्तार कर महिला थाना दुद्धी में दाखिल किया गया। शुक्रवार को सचिव चांदनी गुप्ता को सक्षम न्यायालय को भेजा गया। विंढमगंज थानाध्यक्ष श्यामबिहारी ने बताया कि सूत्रों के मुताबिक जानकारी मिली कि सचिव चांदनी गुप्ता अपने निजी आवास राबर्ट्सगंज से छठ का पर्व मनाने आई हुई है। जानकारी मिलते ही पुलिस ने दुद्धी महिला थानाध्यक्ष सविता सरोज के साथ बृहस्पतिवार को शाम 4:40 pm पर पहुँचकर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन