सोनभद्र

दुल्हन की तरह सजी छठ घाट,एसडीएम व सीओ संग चेयरमैन ने किया निरीक्षण

दुद्धी, सोनभद्र। तहसील मुख्यालय के शिवाजी तालाब, लौवा नदी स्थित हिरेश्वर,सिटेश्वर महादेव घाट,कैलाश कुंज द्वार समेत आसपास के गाँवों के छठ घाटो को सजाने संवारने का कार्य लगभग पूर्णता के कगार पर है| शिवाजी तालाब पर जय बजरंग अखाड़ा समिति के साथ नगर पंचायत ने अपनी पूरी ताकत झोक रखी है| इसी तरह मल्देवा, बीडर, डूमरडीहा, टेढ़ा, जाबर आदि गाँवों में भी आयोजकों व्यवस्थापकों द्वारा छठ घाठ को दुरुस्त कराने के लिए पसीना बहा रहे है| अबकी लउवा नदी सूखी होने के कारण आयोजको ने घाट पर वैकल्पिक व्यवस्था के तहत जेसीबी से अस्थाई गड्डा खोदकर उसमे पानी का इंतजाम बनाने में जुटे है| जबकि श्रद्धालुओं के स्नान के लिए भी अतिरिक्त व्यवस्था पंप आदि लगाकर किया जा रहा है|
वहीं रंग-रोगन से आदि से सजधज कर तैयार शिवाजी मराठा तालाब अपने अलग लुक में लोगों को रिझाने लगी है। शुक्रवार को घाट का निरीक्षण करने पहुंचे एसडीएम सुरेश राय, सीओ प्रदीप सिंह चंदेल, चेयरमैन कमलेश मोहन ने पूरे घाट को घुमकर देखा। मौके पर मौजूद प्रभारी निरीक्षक नागेश सिंह रघुवंशी को सुरक्षा के खास बंदोबस्त करने के आवश्यक निर्देश दिये। इस दौरान घाटों पर हो रहे अतिक्रमण को देख एसडीएम ने नाराजगी भी जताई और मातहतों को तालाब का पैमाइश करने का निर्देश भी दिया। इस दौरान जेबीएस अध्यक्ष कन्हैयालाल अग्रहरि, सचिव सुरेन्द्र गुप्ता,पंकज कुमार, अरुणोदय जौहरी, धीरेंद्र सिंह, दीपक कुमार, गोविंद अग्रहरि,आलोक कुमार, अविनाश गुप्ता, पवन सिंह समेत भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
अनपरा परियोजना के रामलीला मैदान मे श्रावणी मेले के उद्घाटन मे सीजीएम के बोल मेला भारतीय संस्कृति की ... उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने टीएससीटी संस्था को कैशलैस को आजीवन करने का दिया आश्वाशन तबादला एक्सप्रेस पहुचा सोनभद्र स्टेशन दर्जनो एसएचओ हुये इधर से उधर 500 ग्राम नाजायज गांजा संग एक अभियुक्त गिरफ्तार बीजपुर से कांवरियों का पहला जत्था देवघर के लिए रवाना लाभार्थियों को मिली आवास की मिली चाभी, गिनाई सरकार की योजनाएं वरिष्ठ पत्रकार रामनारायण सर्राफ का निधन, जिले में शोक की लहर जयशंकर राय का चला फरार वारंटी पे डंडा एनडीपीएस एक्ट के मुकदमे मे फरार आरोपी को किया गिरफ्तार गुरु ज्ञान की पूर्णता का ही दूसरा नाम है गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सोन संगम की विचारगोष्ठी अनपरा नगर पंचायत के मालवीय नगर मे बरसात मे बढ़ा मच्छरो का प्रकोप फागिंग का छिड़काव ना होने से लोगो मे ...
Download App