सोनभद्र

विधायक ने सीसी रोड का किया लोकार्पण

आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी की स्मृति में गेट का किया भूमि पूजन

दुद्धी, सोनभद्र। क्षेत्रीय विधायक रामदुलार गोंड़ ने शुक्रवार को ग्राम पंचायत बघाडू में लाखों की लागत से बने दो सीसी रोड का लोकार्पण किया। इसके अलावा ग्राम पंचायत नगवा में तिराहे पर गुमनाम आदिवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सुखलाल खरवार की याद में स्मृति द्वार की आधारशिला रख भूमि पूजन की।
समारोह को सम्बोधित करते हुए विधायक श्री गोंड़ ने कहा कि सूबे की लोकप्रिय योगी सरकार ने पूरे प्रदेश में विकास की गंगा बहाने का वीणा उठाया है, उसे हमसब मूर्त रूप देने का काम कर रहे हैं। आने वाले समय में इतना काम कर दिया जाएगा कि ढूंढने से भी क्षेत्र में अधूरे कार्य देखने को नही मिलेंगे। उन्होंने कहा कि बघाडू में आज दो सीसी मार्ग का लोकार्पण किया गया है। विकास का यह कारवां रुकने वाला नही है। उन्होंने आजादी की लड़ाई में अपने प्राणों की आहुति देने वाले गुमनाम सुराजियों को याद करते हुए कहा कि इन्हीं में से एक थे सुखलाल खरवार जिनकी बहादुरी के किस्से आज भी आदिवासी क्षेत्र में प्रचलित हैं।उन्होंने अकेले दम पर अंग्रेजों के पसीने छुड़ाकर, क्षेत्र छोड़ने पर मजबूर कर दिया था। आज उनकी याद में उनके पैतृक गांव नगवा के मेन तिराहे पर भव्य स्मृति द्वार का निर्माण किया जायेगा। इसके लिये उन्होंने बकायदा भूमि पूजन किया। इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश दुबे, मीरा गोंड़,दिवान सिंह,बीडीओ दुद्धी ,एडीओ पंचायत दुद्धी रविदत्त मिश्रा, अमर सिंह समेत भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन