सोनभद्र

दुष्कर्म मामले में पिता-पुत्र को पुलिस ने भेजा जेल

दुद्धी, सोनभद्र। कोतवाली क्षेत्र के एक दुष्कर्म मामले में पिता पुत्र को पुलिस ने विभिन्न धाराओं में जेल भेज दिया। वृहस्पतिवार को कोतवाली में दर्ज मुकदमे के आरोपी भागने के फिराक में थे, तभी मुखबिर की सूचना मिलते ही कस्बा के रामनगर रेलवे क्रासिंग के समीप से अफरोज अली 27 वर्ष पुत्र उष्मान शाह उर्फ कल्लू, उष्मान शाह उर्फ कल्लू 47 वर्ष पुत्र सद्दीक शाह निवासी वार्ड नं 7 कलकलीबहरा को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय के लिए भेज दिया। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की एक लड़की को भगाकर दुष्कर्म कर धर्मपरिवर्तन कराने के मामले में कोतवाली पुलिस ने विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया था। उसी मामले में दोनों पिता पुत्र भागने के फिराक में थे। दोनों नामजद आरोपियों को कोतवाली पुलिस के प्रभारी निरीक्षक नागेश सिंह रघुवंशी ने अपने अधीनस्थ कांस्टेबल पवन यादव के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन