सोनभद्र

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन योजना अंतर्गत दलहन का किट हुआ वितरण

पन्नुगंज/ सोनभद (अरविंद गुप्ता)

चतरा ब्लाक सभागार कछ में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन योजनान्तर्गत दलहन/ तिलहन मिनीकीट वितरण का कार्यक्रम विकास खण्ड चतरा के परिसर सभागार में आयोजित किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता खण्ड विकास अधिकारी रवि कुमार द्वारा की गयी मुख्य अतिथि के रूप में किसी क्षेत्र में विभिन्न पुरस्कार प्राप्त जनपद के प्रगतिशील कृषक शिव प्रकाश सिंह उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन सहायक विकास अधिकारी कृृषि मनोज कु0 सिंह यादव ने दलहन/तिलहन मिनीकीट पर सरकार की विभिन्न योजनाओं व उद्देश्यों से कृषकगणों को अवगत कराया खण्ड विकास अधिकारी महोदय ने कृषकों को मिनीकीट का सही व तकनीकी रुप से प्रयोग करते हुए शासन की मंशा के अनुरूप दलहन व तिलहन के क्षेत्र में विस्तार करने पर जोर दिया व विकास खण्ड को एक आदर्श विकास खण्ड बनाने हेतु कृषक बंधुओं का उत्साह बढ़ाया शिव प्रकाश सिंह ने कृषि क्षेत्र के अपने कार्य अनुभवों को कृषकों के बीच साझा किया, साथ ही विकास खण्ड में दलहन व तिलहन का उत्पादन बढ़ाने हेतु किसानों का मार्ग दर्शन किया कार्यक्रम में प्रधान संघ जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्रा, अनिल गुप्ता, लालबहादुर पाण्डेय, कृषि विभाग से मुरली मनोहर सिंह, अंकुर कुमार सिंह, नरेन्द्र पाल, सौरभ कुमार सिंह, अंशिमा सिंह, दीपिका श्रीवास्तव, अरविन्द सिंह व अन्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Arvind Gupta

अरविंद गुप्ता पन्नूगंज निवासी है। कुछ कर गुजरने की ललक के कारण कम समय मे ही अरविंद गुप्ता जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
रिंहद की बेटी ने मिस टिन डीवा टॉप 10 में आकर क्षेत्र का नाम रोशन किया अनपरा परियोजना के रामलीला मैदान मे श्रावणी मेले के उद्घाटन मे सीजीएम के बोल मेला भारतीय संस्कृति की ... उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने टीएससीटी संस्था को कैशलैस को आजीवन करने का दिया आश्वाशन तबादला एक्सप्रेस पहुचा सोनभद्र स्टेशन दर्जनो एसएचओ हुये इधर से उधर 500 ग्राम नाजायज गांजा संग एक अभियुक्त गिरफ्तार बीजपुर से कांवरियों का पहला जत्था देवघर के लिए रवाना लाभार्थियों को मिली आवास की मिली चाभी, गिनाई सरकार की योजनाएं वरिष्ठ पत्रकार रामनारायण सर्राफ का निधन, जिले में शोक की लहर जयशंकर राय का चला फरार वारंटी पे डंडा एनडीपीएस एक्ट के मुकदमे मे फरार आरोपी को किया गिरफ्तार गुरु ज्ञान की पूर्णता का ही दूसरा नाम है गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सोन संगम की विचारगोष्ठी
Download App