सोनभद्र

आपरेशन मुस्कान के तहत गायब हुई तीन बच्चियो को रामपुर बरकोनिया और सर्विलांस ने 24 घंटे के अंदर किया बरामद

पन्नुगंज /सोनभद्र (अरविंद गुप्ता)

थाना रामपुर बरकोनिया पुलिस व सर्विलांस टीम द्वारा घर से एक साथ गुम हुई तीन लड़कियो को 24 घण्टे के भीतर किया गया बरामद

जनपद सोनभद्र पुलिस द्वारा मिशन शक्ति व आपरेशन दृष्टि के तहत चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे दिनांक 07.11.2023 को सायंकाल 19.00 बजे एक महिला ने थाना रामपुर बरकोनिया पर प्रार्थना पत्र दिया कि मेरी लड़की एवं मेरे गांव की दो अन्य लड़किया जो गुम हो गयी है जिसके सम्बन्ध मे थाना रामपुर बरकोनिया पर गुमशुदगी दर्ज की गयी । उक्त घटना के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक सोनभद्र डॉ0 यशवीर सिंह द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) एवं क्षेत्राधिकारी को सदर को विशेष निर्देश दिया गया जिसके परिपेक्ष में थाना रामपुर बरकोनिया पुलिस व सर्विलांस टीम द्वारा तत्परता पूर्वक कार्यवाही करते हुए थाना पताही, जनपद पूर्वी चम्पारण बिहार से गुमशुदा उक्त तीनो लड़कियों को 24 घण्टे के भीतर बरामद कर उनके परिजनों को सुरक्षित सकुशल सुपुर्द किया गया जिससे परिवार अत्यंत हर्षित है पुलिस द्वारा तत्परता पूर्वक की गयी कार्यवाही व उपरोक्त लड़कियों की गई बरामदगी से उनके परिजनो के चेहरे पर खुशी की लहर देखी गयी तथा उनके द्वारा पुलिस टीम को धन्यवाद दिया एवं पुलिस के इस त्वरित कार्यवाही की आम जनमानस द्वारा भी भूरि भूरि प्रशंसा की गयी ।

*बरामद करने वाली पुलिस टीम का विवरण-*
1. उ0नि0 त्रिवेणी सिंह थाना रामपुर बरकोनिया सोनभद्र ।
2. का0 विद्यासागर थाना रामपुर बरकोनिया सोनभद्र ।
3. म0का0 सोनम थाना रामपुर बरकोनिया सोनभद्र ।
4. सर्विलांस टीम जनपद सोनभद्र ।

Arvind Gupta

अरविंद गुप्ता पन्नूगंज निवासी है। कुछ कर गुजरने की ललक के कारण कम समय मे ही अरविंद गुप्ता जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
रिंहद की बेटी ने मिस टिन डीवा टॉप 10 में आकर क्षेत्र का नाम रोशन किया अनपरा परियोजना के रामलीला मैदान मे श्रावणी मेले के उद्घाटन मे सीजीएम के बोल मेला भारतीय संस्कृति की ... उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने टीएससीटी संस्था को कैशलैस को आजीवन करने का दिया आश्वाशन तबादला एक्सप्रेस पहुचा सोनभद्र स्टेशन दर्जनो एसएचओ हुये इधर से उधर 500 ग्राम नाजायज गांजा संग एक अभियुक्त गिरफ्तार बीजपुर से कांवरियों का पहला जत्था देवघर के लिए रवाना लाभार्थियों को मिली आवास की मिली चाभी, गिनाई सरकार की योजनाएं वरिष्ठ पत्रकार रामनारायण सर्राफ का निधन, जिले में शोक की लहर जयशंकर राय का चला फरार वारंटी पे डंडा एनडीपीएस एक्ट के मुकदमे मे फरार आरोपी को किया गिरफ्तार गुरु ज्ञान की पूर्णता का ही दूसरा नाम है गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सोन संगम की विचारगोष्ठी
Download App