सोनभद्र

एमपी की जनता भाजपा सरकार को जड़ से उखाड़ने का मन बना चुकी हैं: राघवेंद्र नारायण

सोनभद्र (अरविंद गुप्ता)

रीवा: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक और सीनियर कांग्रेस नेता राघवेन्द्र नारायण ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओ की विधानसभा बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश को अब कमल नही अब कमलनाथ चाहिए। राघवेंद्र नारायण ने कहा कि विंध्य क्षेत्र में अभय मिश्रा को यहां की जनता ऐतिहासिक जीत दर्ज करा के विधानसभा भेजने का काम करेगी। मध्य प्रदेश की बीजेपी सरकार की 50% कमीशन खोरी की बात हो या फिर प्रदेश में हुए चरम सीमा पर भ्रष्टाचार की बात हो या फिर लूट, खसोट, महिलाओं के साथ हो रहे बलात्कार, युवाओं की बेरोजगारी की बात हो, दलित के साथ पेशाब कांड हो ये सब जनता देख और समझ रही है। जनता बीजेपी की तानाशाही रवैए को अपने वोट के माध्यम से उखाड़ने का काम करेगी और कांग्रेस को पूर्ण बहुमत से सरकार बनवाएगी। मध्य प्रदेश की जनता भाजपा सरकार को हराने का मन बना चुकी हैं। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के लिए बीजेपी ने दो सीटों को छोड़कर अन्य 228 सीटों पर कैंडिडेट का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस ने सभी 230 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। चुनाव पूर्व सर्वेक्षणों में यह सामने आया है कि इस बार मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस और बीजेपी में कड़ी टक्कर होने वाली है। पांच राज्यों में ( MP Election 2023 ) विधानसभा चुनाव को लेकर मध्य प्रदेश में चुनावी प्रचार अभियान ने जोर पकड़ लिया है। सियासी बयानबाजी भी तेज हो गई है। मध्य प्रदेश की राजनीति हर बीतते दिन के साथ बेहद दिलचस्प हो रही है। आए दिन कांग्रेस और बीजेपी के बीच सियासी वार-पलटवार देखने को मिल रहा है। एक तरफ सत्ताधारी पार्टी बीजेपी, कांग्रेस और उसके बड़े नेताओं पर टिप्पणी कर रही हैं तो वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस भी खुलकर जवाब दे रही है। भारत जोड़ो यात्रा और जन संगठनों ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को जनता के मुद्दों का चुनाव बना दिया है।

Arvind Gupta

अरविंद गुप्ता पन्नूगंज निवासी है। कुछ कर गुजरने की ललक के कारण कम समय मे ही अरविंद गुप्ता जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
फसलों के अपशिष्ट जलाने पर 15 हजार तक का जुर्माना लगाया जा सकता है - उपजिलाधिकारी बारात की खुशियां मातम में बदली, तेज रफ्तार बस ने किशोर की ली जान विदाई समारोह मे कमल नयन दुबे के बोल शक्तिनगर की जनता से जो सहयोग मिला वो अतुलनीय श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया भगवान परशुराम जन्मोत्सव कुएं में मिला वृद्ध महिला का शव, परिजनों में मचा कोहराम म्योरपुर में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित, मेधावी छात्र/छात्राओं और अभिभावकों को किया गया सम्मानित गया ने भदोही को हराकर जीता 22वीं अंतर्राज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब सोनभद्र जिलाधिकारी का हुआ तबादला ईमानदार छवि के चर्चित गौड़ नये जिलाधिकारी बने संदीप मिश्रा के बोल स्मार्ट मीटर ऐजुकेटेड जेबकतरो की स्कीम है जनता के लिये सोनभद्र मे तेज धूप एवं लू के कारण सभी स्कूल (कक्षा 1 से 8) का संचालन प्रातः 7:30 बजे से 12:00 बजे तक...
Download App