सोनभद्र

दीपावली व छठ पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक सम्पन्न

दुद्धी, सोनभद्र। दीपावली व छठ पर्व को लेकर सोमवार को पुरानी कोतवाली में शांति समिति की बैठक प्रभारी निरीक्षक नागेश सिंह रघुवंशी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में दीपावली व छठ के पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने पर चर्चा की गयी। प्रभारी निरीक्षक नागेश सिंह रघुवंशी ने कहा कि परमिशन के बाद ही पटाखा की दुकानें टाउन क्लब मैदान पर नगर पंचायत के अधीन लगेगी। सराफा व्यवसायियों को पूर्ण सुरक्षा देने का आश्वासन दिया। तालाबों एवं सरोवरों पर एक तैराक अनिवार्य रूप से रहेगा। ताकि कोई घटना दुर्घटना से बचा जा सके। धार्मिक संगठन से जुड़े कई वक्ताओं ने अपने अपने विचार रखे। अधिकारियों ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन देते हुए पर्व को सादगी व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की। इस अवसर पर चेयरमैन कमलेश मोहन, कस्बा चौकी इंचार्ज आशीष पटेल, श्रीरामलीला कमेटी अध्यक्ष जितेन्द्र श्रीवास्तव, जेबीएस अध्यक्ष कन्हैया लाल अग्रहरि, नन्दलाल अग्रहरि, बनारसी शाह, विष्णुकांत तिवारी, ग्राम प्रधान संजय कुमार, सुभाष कुमार, लक्षणधारी, अब्दुल्ला, त्रिभुवन यादव, विदवंत घसिया, राकेश शर्मा समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन