सोनभद्र

आगामी दीपावली त्यौहार के दृष्टिगत घोरावल के सभी आतिशबाजी लाइसेंस धारकों गोदाम का निरीक्षण किया गया

घोरावल/सोनभद्र (अनुराग पांडेय) आगामी दीपावली त्यौहार के दृष्टिगत आज थाना घोरावल क्षेत्र के सभी आतिशबाजी( पटाखा) लाइसेंस धारकों गोदाम का मौके पर निरीक्षण किया गया तथा उनके स्टाफ बुक में अंकित आतिशबाज़ी माल का सत्यापन किया गया।मौके पर उपलब्ध माल के सत्यापन के साथ साथ माल रखने हेतु बनाए गए गोदाम का भी निरीक्षण किया गया। लाइसेंस धारकों को निर्देशित किया गया कि आतिशबाजी वाले सामान के पास बालू,पानी एवं अग्निशमन सिलेंडर को रखें तथा दरवाजे,खिड़की आदि को मजबूत बनवाए जिससे कि कोई भी व्यक्ति उसमें अनाधिकृत रूप से प्रवेश न कर सके।लाइसेंस धारकों को निर्देशित किया गया कि उनके द्वारा जितना माल खरीद एवं बेचा जा रहा है उसका पूर्ण अंकन अपने स्टाफ रजिस्टर में करें तथा आतिशबाजी माल किस-किस को बेचा गया है उसका नाम पता वह मोबाइल नंबर जरूर अंकित करे। साथ ही यह भी अवगत कराया गया कि स्थाई लाइसेंस धारकों के अतिरिक्त जिला प्रशासन द्वारा दिवाली के त्यौहार के दृष्टिगत आतिशबाजी की दुकान लगाने हेतु तीन दिवस के लिए अस्थाई लाइसेंस भी जारी किए जा रहे हैं।जो भी व्यक्ति आतिशबाजी की दुकान लगाना चाहते है उन्हे दुकान लगाने हेतु यह अस्थाई लाइसेंस प्राप्त करना चाहिए। अगर कोई भी व्यक्ति बिना लाइसेंस के आतिशबाजी का सामान बेचते हुए पाया जाता है तो उसके विरुद्ध माल जब्तीकरण के साथ साथ अन्य वैधानिक कारवाई भी अमल में लाई जाएगी।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार