सोनभद्र

जबीं खान बने टाउन क्रिकेट क्लब के अध्यक्ष, अंकुर सचिव मनोनीत

37वें टूर्नामेंट के विजेता को 50 व उपविजेता को मिलेगा 25 हजार ईनाम

दुद्धी, सोनभद्र। टाउन क्रिकेट क्लब की एक बैठक रविवार को स्थानीय टीसीडी क्रीड़ांगन पर वेटरन खिलाड़ी सुनील जायसवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में मेजबान टीम के कप्तान रजतराज व उपकप्तान अंकुर बच्चन ने कमेटी में कई वर्षों से सचिव की भूमिका निभा रहे जबीं खान को अध्यक्ष बनाने की संयुक्त रूप से प्रस्ताव रखी। बैठक में उपस्थित खिलाड़ियों द्वारा करतल ध्वनि से सहमति जताते हुए समर्थन देते हुए जबीं खान को टीसीडी का नया अध्यक्ष चुना। नवनिर्वाचित अध्यक्ष जबीं खान ने कमेटी के नए सचिव के रूप में अंकुर बच्चन का मानोनयन किया। साथ ही 37वें अंतरराज्जीय टूर्नामेंट के लिए विजेता को नगद पचास हजार रुपये व उपविजेता को पच्चीस हजार रुपये का नगद धनराशि दिए जाने की घोषणा की। अंत में अध्यक्ष जबीं खान ने सभी का आभार जताया और कहा कि इस बार भी पूरी टीम की सहयोग से बेहतर टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। बैठक के उपरांत वरिष्ठ खिलाड़ियों सहित मेजबान टीम के सदस्यों ने माला पहनाकर व लड्डू खिलाकर नवनिर्वाचित अध्यक्ष का अभिनन्दन किया।
बैठक में वरिष्ठ खिलाड़ी सलीम खान, महबूब खान, गांधी खान, सुनील जायसवाल, सुमित सोनी, रजत राज, अंकुर बच्चन, इरफान, रितेश, गौरव सोनी, संतोष , नागेंद्र, धर्मेंद्र मिश्रा, सृजन, धीरज, आर्यन, रेहान खान, गौस खान, सागर, आकाश जायसवाल, रितेश जायसवाल, रजनीश कुमार, सनी, धीरज, अनुराग, अयाज, निशु, अमन, टेनि, ऋतिक सहित अन्य खिलाड़ी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात