सोनभद्र

किन्नर किरण मिश्रा के यहां लूटपाट करने वाले आरोपी पर राजेश सिंह ने गिरोहबंद समाज विरोधी क्रिया कलाप का मुकदमा किया दर्ज

पिपरी/सोनभद्र (जी के मदान/रामकुमार गुप्ता) किन्नर किरण मिश्रा के यहां लूटपाट करने वाले आरोपी पर राजेश सिंह ने गिरोहबंद समाज विरोधी क्रिया कलाप का मुकदमा किया दर्ज। पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह द्वारा गिरोह बनाकर अपराध करने वाले अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी पिपरी के निर्देशन मे पिपरी एसएचओ राजेश सिंह द्वारा विगत दिनांक 18/ 19.7.2023 की रात मलिन बस्ती वार्ड न 1 पिपरी में किन्नर किरण मिश्रा के घर पर अज्ञात बदमाशों द्वारा घर में घुसकर लूटपाट करने के दौरान विरोध करने पर अपराधियो के द्वारा किन्नर किरण मिश्रा को गंभीर रूप से मारपीट कर बेहोश करके 7 लाख की सोने चांदी की आभूषण लूट लिया गया था। पुलिस द्वारा इस लूट कांड का गहनता से पतारासी सुरागरसी करते हुये घटना का खुलासा करते हुए घटना में शामिल अपराधियो की गिरफ्तारी करते हुए इनके द्वारा लूटे हुए समस्त सोने चांदी के आभूषण बरामद किया गया।

घटना मे शामिल आरोपी जमील अंसारी उर्फ धर्मन्द्र पुत्र सलीम अंसारी निवासी मलीन बस्ती तुर्रा पिपरी,उत्कर्ष अंसारी उर्फ गोपू पुत्र आजाद अहमद अंसारी निवासी मलीन बस्ती तुर्रा पिपरी,शिवा नायर पुत्र बजरंगी नायर निवासी मलीन बस्ती तुर्रा पिपरी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया जोकि वर्तमान समय में लूट कांड की घटना मे गुरमा मे निरुद्ध चल रहे है। उपरोक्त घटना में शामिल गैंग लीडर जमील अंसारी उर्फ धर्मेंद्र गैंग के सक्रिय सदस्य उत्कर्ष अंसारी उर्फ गोपू एवं शिवा नायर के विरुद्ध जिला मजिस्ट्रेट सोनभद्र द्वारा गैंग चार्ट अनुमोदित करने के पश्चात इनके विरुद्ध थाना पिपरी मे मुकदमा अपराध संख्या 143/2023 धारा 3 (1) उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधिनियम 1986 का मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार