सोनभद्र

बाल्मीकि जयंती पर सम्मानित किये गये सफाईकर्मी

दुद्धी, सोनभद्र। नगर पंचायत दुद्धी द्वारा शनिवार को बाल्मीकि जयंती पर एक समारोह के तहत दर्जनों सफाईकर्मियों का अंगवस्त्रम से सम्मान किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ चेयरमैन कमलेश मोहन व ईओ राम समुख द्वारा महर्षि बाल्मीकि जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान चेयरमैन ने कहा कि आज महर्षि बाल्मीकि जी के आदर्शों को आत्मसात कर,जीवन की बुराइयों को नष्ट करने की जरुरत है। इस दौरान नगर को स्वच्छ रखने में विशेष योगदान देने वाले दर्जनों सफाईकर्मियों का अंगवस्त्रम से सम्मान किया गया।सम्मानित होने वालों में मुख्य रूप से सिकेन्द्र, प्रदीप, राजाराम,दीपक,संजय राम,विक्की,राहुल,राजा,महेंद्र राम,बलराम,दिलीप सम्मिलित हैं।इस मौके पर वरिष्ठ लिपिक आलोक कुमार,सभासद धीरज जायसवाल, उमेश कुमार,जितेन्द्र कुमार, रामदुलारे,राहुल तिवारी, विश्वनाथ यादव,सुरेश प्रसाद,विनोद कुमार,राहुल सोनी आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात