सोनभद्र

राजकीय इण्टर कालेज के बालिकाओ का एक दिवसीय प्रशिक्षण का किया गया आयोजन

सोनभद्र (अरविंद गुप्ता)

राजकीय बालिका इण्टर कालेज, राबर्ट्सगंज, सोनभद्र में राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृति परीक्षा के पूर्व बच्चों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। जिसमें जनपद के समस्त 10 ब्लाकों के बच्चों में प्रतिभाग किया तथा विद्यालय की प्रधानाचार्या सुश्री रंजना शुक्ला जी का बहुत बड़ा योगदान रहा इस प्रशिक्षण में मण्डलीय मनोविज्ञान केन्द्र वाराणसी से आये मण्डलीय नोडल जितेन्द्र कुमार के द्वारा बच्चों को

सामान्य मानसिक योग्यता पर प्रशिक्षित किया गया तया साथ ही साथ विद्यालय के प्रवक्ताओं के द्वारा बच्चों को गणित, विज्ञान तथा सामाजिक विषय पर प्रशिक्षण दिया गया। बच्चों ने बहुत ही रुचि के साथ प्रशिक्षण में प्रतिभाग किया इस प्रशिक्षण को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने हेतु जनपद के नोडल गायत्री त्रिपाठी (स.अ.) कम्पोजिट विद्यालय मल्टीस्टोरी, राबर्ट्सगंज, सोनभद्र तथा प्रवीण कुमार द्विवेदी (स अ ) कम्पोजिट विद्यालय धरतीडोलवा, दुद्धी, सोनभद्र उपस्थित रहे जनपद के नोडल ने बताया कि पिछले वर्ष 105 बच्चे चयनित हुए थे जो जनपद का रिकार्ड रहा है तथा उन्होंने आश्वस्त किया कि इस वर्ष हम 159 सीट कवर कर रहे हैं।

Arvind Gupta

अरविंद गुप्ता पन्नूगंज निवासी है। कुछ कर गुजरने की ललक के कारण कम समय मे ही अरविंद गुप्ता जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात