सोनभद्र

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का प्राथमिक शिक्षा वर्ग प्राथमिक प्रशिक्षण शुरू

दुद्धी, सोनभद्र (एम.एस.अंसारी)। स्थानीय तहसील क्षेत्र के मझौली गांव में वृहस्पतिवार को देर शाम एक निजी कालेज परिसर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का प्राथमिक शिक्षा वर्ग प्राथमिक प्रशिक्षण का शुभारंभ हुआ। प्रशिक्षण का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर मुख्य अतिथि काशी प्रान्त सह संघचालक अंगराज जी द्वारा किया गया। सात दिवसीय इस प्रशिक्षण में स्वयंसेवक प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। यह प्रशिक्षण 26 अक्टूबर से प्रारंभ होकर 2 नवंबर तक चलेगा। प्रशिक्षण में हाईस्कूल से 35 वर्ष के कुल 71 कार्यकर्ता समयानुसार शारीरिक एवं बौद्धिक दक्षता प्राप्त करेंगे तथा संगठन निर्माण के गुर सीखेंगे। विभाग कार्यवाह दीपनारायण जी, जिला कार्यवाह रविन्द्र जी, जिला प्रचारक योगेश जी, नगर संघचालक अमरनाथ जी ने संयुक्त रूप से बताया कि राष्ट्रवाद की विचारधारा को समर्पित राष्ट्रभक्त स्वयंसेवक तैयार करने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा प्रति वर्ष हर जिला में प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया जाता है। प्रशिक्षण वर्ग में शिक्षार्थियों को कर्तव्यनिष्ठा, सत्यनिष्ठा, राष्ट्रभक्ति व समाज के लिए अनुशासित जीवन जीने की प्रेरणा आदि की जानकारी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि व्यक्ति के चरित्र निर्माण से ही राष्ट्र निर्माण संभव है। प्रशिक्षण वर्ग के शिक्षार्थियों को भगवा ध्वज, संघ की पृष्ठभूमि, अनुशासन के साथ-साथ शारीरिक व बौद्धिक विकास से संबंधित जानकारी भी दी जा रही है। इस अवसर पर संघ कार्यवाह नगर सत्यम जी,कृष्णदेव जी खंड कार्यवाह मनोज,आनंद,रितेश जी , रामविचार नेताम,सुरेश जी रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात