सोनभद्र

एक दिवसीय न्याय पंचायत स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता हुई संपन्न

सोनभद्र (ओम प्रकाश गुप्ता) बेसिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश के नियंत्रणाधीन सोनभद्र जिले के चोपन ब्लाक अंतर्गत न्याय पंचायत चतरवार के नन्हें मुन्ने बच्चों की खेल–कूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतियोगिता प्राथमिक विद्यालय करगरा पश्चिम टोला के प्रांगण में ग्राम प्रधान संत कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि की भूमिका में पधारे जिला पंचायत सदस्य पटवध, माननीय सुनील सिंह गौड़ ने मां सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन एवं फीता काट कर किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में सभी सम्मानित शिक्षकों, प्रतिभागी बच्चों और उपस्थित अभिभावकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेल–कूद ही एक ऐसा माध्यम है जो मनुष्य के शारीरिक विकास के साथ साथ आपसी प्रेम, भाई–चारा एवं सौहार्द को बढ़ावा देता है। विशिष्ट अतिथि की भूमिका में जिला संयोजक सोनभद्र डॉक्टर सुरेन्द्र नाथ मौर्य एवं एडवोकेट जितेंद्र पाठक ने सभी बच्चों को शुभ कामनाएं दिए। खेल–कूद प्रतियोगित में बच्चों ने कबड्डी, खो–खो, दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद और गोला फेंक में प्रतिभाग कर अपनी जीत का परचम लहराया। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त बच्चों को अतिथियों द्वारा कापी–कलम, मेडल व मोमेंटो देकर पुरस्कृत किया गया। इस प्रतियोगिता का मुख्य आयोजन संकुल शिक्षक सुनील कुमार वर्मा, गुरु प्रसाद व रुद्र प्रसाद के द्वारा किया गया। कार्यक्रम का कुशल संचालन कवि, शिक्षक एवं साहित्यकार श्याम बिहारी ‘मधुर’ एवं सहायक अध्यापक कृष्ण देव कुमार पाण्डेय ने किया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से खेल शिक्षक केशव प्रसाद, विवेक यादव, हरिओम शर्मा, सतीश यादव, सुभाषचंद्र तथा सहयोगी शिक्षक गण नीतेश्वर शुक्ल, किरन राही, दिनेश कुमार, शैलेश कुमार, मनोज कुमार, सरोज कुमार, रूप किशोर, केशरी, आस्था सिंह, रतन, शिव शंकर यादव, विनोद कुमार, संतोष कुमार, समर बहादुर, फूल सिंह, राज केशर, सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात