सोनभद्र

प्रभु श्रीराम व भरत का मिलन देख श्रद्धालुओं के छलके आंसू

दुद्धी की ऐतिहासिक भरत मिलाप में उमड़ी भीड़

दुद्धी, सोनभद्र (एम.एस. अंसारी)। तहसील मुख्यालय के श्री संकट मोचन मंदिर चौक पर बुधवार की देर शाम आसमान से पुष्प वर्षा के बीच प्रभु श्रीराम,लक्ष्मण,भरत व शत्रुधन के मिलन होते ही समूचा इलाका जय श्री राम के उद्घोष से गूंज उठा| संकट मोचन मंदिर के प्रांगण में विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति द्वारा आकर्षक ढंग से सजाये गए मंच पर जनक नंदनी एवं भक्त हनुमान के साथ मंचासीन हुए चारों भाइयों के नयनाभिराम झांकी का झलक पाने के लिए लोग बेताब दिख रहे थे |
बुधवार को शाम ढलते ही तहसील परिसर स्थित रामलीला मैदान से भगवान श्रीराम माता जानकी व वीर हनुमान के साथ अयोध्या की ओर कुच करने के लिए रथ पर सवार होकर निकल पड़े| शोभायात्रा रामनगर,बस स्टैंड होते हुए बीड़ी पत्ता गोदाम तक गई| लोग जगह जगह रथ को रोककर पूजन अर्चन करते रहे | यह सिलसिला रात साढ़े सात बजे तक चलता रहा। रथ जैसे ही मुख्य चौक स्थित संकट मोचन मंदिर के समक्ष पहुंचा,उसका आतिशबाजी के साथ जोरदार स्वागत किया गया| भगवान श्रीराम की खड़ाऊ रख उनकी ध्यान में लीन भरत एवं शत्रुधन के समक्ष
हनुमान जी पहुंचे और प्रभु श्रीराम के आगमन की सूचना दी| अयोध्या में प्रभु श्रीराम के आगमन की खबर सुनते ही भैया भरत प्रभु श्रीराम की एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े और उनसे लिपट गये।इस बीच चारों भाइयों के मिलन का भाव विह्वल कर देने वाला मंचन दृश्य देखकर श्रद्धालुओं की आँखें भर आईं |वहां घंटों पूजन अर्चन के बाद रामलीला मैदान में प्रभु श्रीराम के राज्याभिषेक का मंचन किया गया| इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था का चाक चौबंद इंतजाम प्रशासन द्वारा किया गया था| सुरक्षा व्यवस्था में सीओ प्रदीप सिंह चंदेल, कोतवाल नागेश सिंह,चौकी इंचार्ज आशीष पटेल, महिला थानाध्यक्ष सविता सरोज समेत भारी संख्या में पुलिस व पीएसी के जवान डटे रहे। इस मौके पर चंद्रिका बाबू आढ़ती,गणेश जौहरी, भोलानाथ आढ़ती, श्री रामलीला कमेटी अध्यक्ष जितेन्द्र श्रीवास्तव,सचिव कमल कानू, जेबीएस अध्यक्ष कन्हैयालाल अग्रहरि, विकास क्लब अध्यक्ष रविशंकर जायसवाल,सचिव मनीष जायसवाल, कोषाध्यक्ष रविन्द्र जायसवाल, कमलेश सिंह कमल,राकेश श्रीवास्तव, रामजी पांडेय, रूपेश जौहरी, संदीप गुप्ता,राजेश कसेरा,कुमार कुंदन, पीयूष कसेरा समेत तमाम पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे|

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात