सोनभद्र

सहकारिता क्रय विक्रय चुनाव में सभापति पद पर भाजपा के आशीष तिवारी निर्वाचित, उपसभापति बने आशिफ

भाजपा के खेमे में खुशी की लहर

दुद्धी, सोनभद्र (एम.एस.अंसारी)। दुद्धी सहकारी क्रय विक्रय समिति लि0 चुनाव में वृहस्पतिवार को 12 संचालक में 7 संचालकों के मत पाकर आशीष तिवारी सभापति बनकर भाजपा का परचम लहराया। उप सभापति के पद पर आशिफ आलम निर्वाचित हुए। व्यक्तिगत संचालक अनार्वती देवी, आसिफ आलम, आशीष तिवारी संस्थागत संचालक जगदीश यादव, देवता सिंह, परमेश्वर यादव, सूर्यमणि यादव, देवता सिंह, अशोक, ईश्वर प्रसाद, सुजीत गवर्मेन्ट नामिनी मोहर लाल ने मतदान किया। अंशुमान राय को पीसीएफ लखनऊ में डेलीगेट भेजे गए। अंशुमान राय, गौरव सिंह, दिलीप पांडेय जिला सहकारी बैंक लि0 मिर्जापुर में डेलीगेट भेजे गए। दीपक जौहरी, संदीप कुमार डीसीएफ दुद्धी डेलीगेट भेजे गए। दिलीप पांडेय इफको नई दिल्ली डेलीगेट भेजे गए। उक्त जानकारी निर्वाचन अधिकारी रमेश यादव ने दिया। चुनाव के मद्देनजर कड़ी सुरक्षा के बीच एडिशनल एसपी त्रिभुवन नाथ, सीओ प्रदीप सिंह चंदेल, प्रभारी निरीक्षक नागेश सिंह, कस्बा चौकी इंचार्ज आशीष पटेल, महिला थानाध्यक्ष सविता सरोज सहित अन्य थानाध्यक्ष मय फोर्स मौजूद रहे।
सहकारिता चुनाव में सुबह से रस्साकस्सी के बीच समूचे दिन सपा और भाजपा कार्यकर्ताओं में उहापोह की स्थिति बनी रही। जोड़ तोड़ करने में लगे कार्यकर्ताओं को शाम चार बजे निर्वाचन अधिकारी ने जीत की घोषणा किया तो उत्साहित कार्यकर्ता आतिशबाजी कर मिठाई खिलाकर बधाई देना शुरू कर दिया। प्रेसवार्ता कर सहकारिता चुनाव प्रभारी सोना बच्चा अग्रहरि ने कहा कि जिलाध्यक्ष के निर्देश पर सभी कार्यकर्ताओं ने कड़ी मेहनत कर अध्यक्ष पद के उम्मीदवार आशीष तिवारी को जिताया है। भाजपा के उम्मीदवार ने परचम लहराया है। जिससे समस्त कार्यकर्ता में जश्न का माहौल है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
फसलों के अपशिष्ट जलाने पर 15 हजार तक का जुर्माना लगाया जा सकता है - उपजिलाधिकारी बारात की खुशियां मातम में बदली, तेज रफ्तार बस ने किशोर की ली जान विदाई समारोह मे कमल नयन दुबे के बोल शक्तिनगर की जनता से जो सहयोग मिला वो अतुलनीय श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया भगवान परशुराम जन्मोत्सव कुएं में मिला वृद्ध महिला का शव, परिजनों में मचा कोहराम म्योरपुर में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित, मेधावी छात्र/छात्राओं और अभिभावकों को किया गया सम्मानित गया ने भदोही को हराकर जीता 22वीं अंतर्राज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब सोनभद्र जिलाधिकारी का हुआ तबादला ईमानदार छवि के चर्चित गौड़ नये जिलाधिकारी बने संदीप मिश्रा के बोल स्मार्ट मीटर ऐजुकेटेड जेबकतरो की स्कीम है जनता के लिये सोनभद्र मे तेज धूप एवं लू के कारण सभी स्कूल (कक्षा 1 से 8) का संचालन प्रातः 7:30 बजे से 12:00 बजे तक...
Download App