सोनभद्र

सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

दुद्धी, सोनभद्र। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के रजखड़ घाटी में मंगलवार की देर शाम करीब साढ़े सात बजे अज्ञात वाहन के चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। दिलीप कुमार 23 पुत्र लक्ष्मण निवासी गढ़दरवा थाना हाथीनाला अपने घर से निकलकर प्रतिदिन की तरह अपनी ड्यूटी जा रहा था। युवक दुद्धी के जाबर गांव में स्थित पेट्रोल पंप के कर्मचारी था। अपने गांव से रात में जाबर जाते समय रजखड़ घाटी पर अज्ञात वाहन बुरी तरह से युवक को रौंद कर फरार हो गया। जिससे युवक को गंभीर चोट लगने की वजह से मौके पर ही मौत हो गई। सड़क हादसे में बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक नागेश सिंह अपने पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुँच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान