सोनभद्र

हर्षोल्लास के साथ मना असत्य पर सत्य की जीत का पर्व दशहरा

दुद्धी, सोनभद्र। तहसील मुख्यालय के रामलीला मैदान में मंगलवार को दशहरा पर्व पर श्रीराम लीला का मंचन संपन्न हुआ। राम रावण युद्ध के दौरान मृत शैया पर पड़े विद्वान रावण से शिक्षा लेने के लिए भगवान् राम ने लक्ष्मण को उनके पास भेजा,किन्तु सिर की ओर खड़े लखनलाल को जब रावण ने शिक्षा नहीं दी,तो भगवान स्वयं ज्ञानी रावण के पैर की तरफ खड़े होकर उनसे शिक्षा देने का निवेदन किया| इस पर लंकापति रावण ने दोनों भाइयों को शिक्षा देने के साथ ही कहा कि हे भगवन हमारा उद्देश्य आपके धाम तक पहुँचना था| वहां हम आपसे पहले पहुंच रहे है| इसी मंचन के साथ ही भगवान श्री राम के अग्नि बाण लगते ही विशालकाय रावण का पुतला धूं-धूं कर जलने लगा| इसके पूर्व कुछ कलाकारों ने झांकी एवं मंचन कलाकारों द्वारा राम रावण युद्ध की प्रस्तुति कर उपस्थित जन समूह को घंटो बांधे रखा| इसके पश्चात समारोह के अतिथियों ने उद्बोधन के जरिये लोगों को पर्व की शुभकामना देते हुए प्रभु श्री राम के आदर्शों को आत्मसात करने की अपील की| वही रामलीला कमेटी के अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव व कमल कुमार कानू ने सभी सहयोगियों का आभार जताया| इस मौके पर सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभालने के लिए अपर पुलिस अधीक्षक के साथ पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रदीप सिंह चन्देल, कोतवाल नागेश सिंह रघुवंशी भारी पुलिस बल के साथ मेला स्थल के साथ हाइवे पर पैनी नजर जमाए हुए थे |

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान