सोनभद्र

कलावती शिक्षा मंत्री, राकेश खेल मंत्री चुने गए

– विजयी प्रतिभागियों को पद एवं गोपनीयता की दिलाई गई शपथ

– पीएम श्री विद्यालय पल्हारी में बाल संसद का चुनाव संपन्न

सोनभद्र (राजेश पाठक एड)। विकासखंड नगवा में स्थित पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय पल्हारी में बाल संसद का चुनाव संपन्न हुआ, जिसमें कलावती शिक्षा मंत्री और राकेश खेल मंत्री चुने गए। दो दर्जन से अधिक बच्चों ने प्रतिभाग किया। नोडल प्रभारी जय प्रसाद चौरसिया प्रधानाध्यापक एवं डॉक्टर बृजेश कुमार सिंह महादेव ब्लाक स्काउट मास्टर नगवा की देखरेख में चुनाव संपन्न हुआ। विजयी प्रतिभागियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
चयनित उम्मीदवारों में कलावती कक्षा आठ शिक्षामंत्री, राकेश कक्षा आठ खेलमंत्री, गुंजा कक्षा 7 सांस्कृतिक मंत्री, विशालक कक्षा 6 पुस्तकालय मंत्री, रीना कक्षा 7 खोयापाया मंत्री, सुषमा कक्षा आठ बागवानी मंत्री, कमलेश कक्षा आठ अल्प बचत मंत्री, विश्वनाथ कक्षा 6 स्वास्थ्य मंत्री, सनुप कक्षा 6 स्वच्छता मंत्री, किशन कक्षा 7 व्यवस्था मंत्री, गायत्री कक्षा 6 निपुण लक्ष्य मंत्री प्रमुख हैं। कार्यकारणी सदस्य में सुमन कक्षा 7, सुनीता कक्षा आठ, संतोषी कक्षा 6, जयप्रकाश कक्षा छह, पूनम कक्षा 7, किरन कक्षा आठ, राजेश कक्षा 6, सुशील कक्षा 6, सत्यजीत कथा 7, हीरावती कक्षा 6, इंद्रजीत कक्षा पांच, रुपा कक्षा 5, संतोषी कक्षा चार, अभिमन्यु कक्षा चार, खुशबू कक्षा तीन, अशोक कक्षा तीन, संदीप कक्षा 2, प्रदीप कक्षा एक है।
इस अवसर पर जय प्रसाद चौरसिया, डा. बृजेश महादेव, प्रदीप गुप्ता, दीपक मौर्य, शिव शंकर, रमेश कुमार, उर्मिला देवी आदि उपस्थित रहे। ब्लॉक स्काउट शिक्षक नगवां–सोनभद्र डॉक्टर बृजेश कुमार सिंह द्वारा सभी विजयी प्रतिभागियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान