सोनभद्र

सड़क हादसे में युवक गंभीर, रिफर

दुद्धी, सोनभद्र। स्थानीय कस्बे के रामनगर रोड पर शनिवार की रात्रि करीब 10 बजे घर जा रहे युवक की सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। कोतवाली क्षेत्र के धनौरा निवासी अनूप 34 पुत्र उपेंद्र डूब क्षेत्र से धनौरा गांव में बसे युवक अपने किसी काम से दुद्धी गया हुआ था। देर रात करीब 10 बजे अपने घर को जाते समय कस्बा के रामनगर रोड मोटर मंडी में एक शराबी को बचाने में खुद को अनियंत्रित होकर गिर गया। बाइक से गिरते ही युवक अचेत हो गया। घटना को देखते हुए आस पास के नगरवासियों ने युवक को सरकारी अस्पताल भेजा। जहाँ चिकित्सकों ने गंभीर हालत को देख जिला अस्पताल के लिए रिफर कर दिया। वहीँ कोतवाली क्षेत्र के डूमरडीहा गांव में दो बाइको के टक्कर में सफाईकर्मी बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलावस्था में ग्रामीणों ने सफाईकर्मी जयप्रकाश कुशवाहा निवासी डूमरडीहा को सीएचसी में पहुँचाया जहाँ चिकित्सकों द्वारा इलाज किया जा रहा। साथ मे बैठी जयप्रकाश की बिटिया को भी चोट आई है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात