सोनभद्र

इनर व्हील क्लब ने 5 क्षय रोग से पीड़ित मरीजों को लिया गोद

दुद्धी, सोनभद्र (एम.एस.अंसारी)। इन्हरव्हिल क्लब दुद्धी ने रविवार को कस्बे के निजी प्रशिक्षण केंद्र सभागार में टीबी मरीजों को गोद लिया। क्लब द्वारा आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र के आसपास 5 रोगियों को गोद लिया गया। कार्यक्रम में सीएचसी दुद्धी क्षय रोग चिकित्सक डॉ विष्णुदयाल ने बताया कि क्षय रोगियों को गोद लेने वाले इन्हरव्हिल क्लब दुद्धी टीबी के मरीजों को गोद लेकर सकारात्मक पहल करते हुए 5 मरीजों को गोद लिया गया है। टीबी मरीजों को बेहतर पोषण के लिए राशन किट का वितरण किया गया। ताकि मरीज अपने पोषण का ख्याल रख सकें। टीबी मरीज मंजू, सावित्री, पूनम, अमित, उमेश को पौष्टिक आहार देते हुए क्लब के सदस्यों ने कहा कि सभी सरकारी अस्पतालों में टीबी मरीजों के लिये इलाज को लेकर जांच की मुफ्त व्यवस्था है। साथ ही, दवाओं के साथ टीबी के मरीज को पौष्टिक आहार के लिए सहायता राशि भी दी जाती है। तभी कुछ मरीज प्राइवेट में इलाज कराने जाते हैं। जैसे ही टीबी के बारे में पता चले तो पहले नजदीकी सरकारी अस्पताल ही जाएं। अस्पताल में निःशुल्क जांच व दवाएं मिलती है। इस अवसर पर अनिता वर्मा, राखी जायसवाल, मनोरमा जायसवाल, लता, स्वाति झा, लक्ष्मी मींच सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान