सोनभद्र

स्ट्रीट लाइटिंग से जगमग रौशन हुआ नगर, त्यौहार की बढ़ी रौनक

दशहरा पर नगरवासियों को मिला लाइटिंग का खास तोहफा

दुद्धी, सोनभद्र। नगर में नव स्थापित स्ट्रीट लाइटों से शुक्रवार की रात पूरा नगर जगमग रोशनी से नहा उठा। हर तरफ नई लाइटिंग की रौनक देख नगरवासियों में हर्ष का माहौल दिखा।
नगर में पहली बार भाजपा का परचम लहराते ही विकास कार्यों की झड़ी लग गयी है। दो सौ से ज्यादा आधुनिक स्ट्रीट लाइटों की आकर्षक रोशनी से नगर का मेन रोड चमक उठा। शुक्रवार की शाम बकायदा चेयरमैन कमलेश मोहन ने सभासदों के संग नगर के शिवाजी तालाब समेत मेन रोड की पटरियों पर लगे नये स्ट्रीट लाइटों का लोकार्पण कर आमजन को सौंप दिया। नगर में हर ओर लाइटों की जगमग रोशनी को लोग निहारते नजर आये। लोगों की जुबान पर था कि अब दुद्धी नगर भी शहरों की चकाचौंध वाली रोशनी में शरीक हो चुका है। बतादें कि करीब 35 वर्ष बाद दुद्धी नगर पंचायत में पहली बार कमल खिलने के बाद विकास योजनाओं ने रफ्तार पकड़ ली है।नगर में स्ट्रीट लाइट के अलावा नंदन वन की स्थापना, सोलर वाटर पम्प योजना,सड़क-नाली निर्माण आदि विकास कार्य तेजी से जारी है।नगर के आकर्षक नंदन वन में करीब दो हजार विविध प्रजाति के पौधे रोपित किये गये है।जो आने वाले समय मे नगरवासियों के लिये ऑक्सीजन की फैक्ट्री व शुद्ध पर्यावरण का कारक सिद्ध होगा। चेयरमैन श्री मोहन ने कहा कि नगरवासियों ने दुद्धी नगर में पहली बार भाजपा का परचम लहराया है। प्रदेश सरकार है ने नगर को पूरी तरह सजाने संवारने का वीणा उठाया है।हमारा लक्ष्य है कि पांच वर्षों में इतना काम हो जाये कि आने वाले समय में नगर विकास हेतु काम खोजना पड़े।स्ट्रीट लाइट लोकार्पण के अवसर पर भाजपा जिलामंत्री दिलीप पांडेय,ईओ राम समुख, सभासद मोनू सिंह, निरंजन कुमार, आमेश अग्रहरि,धीरज जायसवाल, सोनू खान,शाहिद, आनंद कुमार,मोहित कुमार,अंका कुमार,उमेश कुमार समेत भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
फसलों के अपशिष्ट जलाने पर 15 हजार तक का जुर्माना लगाया जा सकता है - उपजिलाधिकारी बारात की खुशियां मातम में बदली, तेज रफ्तार बस ने किशोर की ली जान विदाई समारोह मे कमल नयन दुबे के बोल शक्तिनगर की जनता से जो सहयोग मिला वो अतुलनीय श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया भगवान परशुराम जन्मोत्सव कुएं में मिला वृद्ध महिला का शव, परिजनों में मचा कोहराम म्योरपुर में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित, मेधावी छात्र/छात्राओं और अभिभावकों को किया गया सम्मानित गया ने भदोही को हराकर जीता 22वीं अंतर्राज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब सोनभद्र जिलाधिकारी का हुआ तबादला ईमानदार छवि के चर्चित गौड़ नये जिलाधिकारी बने संदीप मिश्रा के बोल स्मार्ट मीटर ऐजुकेटेड जेबकतरो की स्कीम है जनता के लिये सोनभद्र मे तेज धूप एवं लू के कारण सभी स्कूल (कक्षा 1 से 8) का संचालन प्रातः 7:30 बजे से 12:00 बजे तक...
Download App