सोनभद्र

मां दुर्गा के खुले पट दर्शन को उमड़े श्रद्धालु मां दुर्गा पंडाल के पास सेल्फी प्वाइंट से सेल्फी लेने की मची होड

पन्नूगंज /सोनभद्र (अरविंद गुप्ता)

रामगढ क्षेत्र के पडरी कलां मे कलश यात्रा के साथ मां दुर्गा का हुआ प्रांण प्रतिष्ठा ,चतरा क्षेत्र के विभिन्न जगहो पर दुर्गा माता के विभिन्न रूपों से सजे रामगढ व ग्रामींण के पूजा स्थलों के पट काल रात्रि की पूजा के साथ ही शनिवार को सप्तमी तिथि को लोगों के दर्शन के लिए खुल गए मां दुर्गा के मंत्रोचार से पूरा मार्केट,गांव गूंज उठा बता दें कि नवरात्र में मां दुर्गा का पूजनोत्सव व्यापक रूप से मनाया जाता है दुर्गा पूजा में विभिन्न पूजा समितियों द्वारा पंडाल का निर्माण कर उन्हें भव्य रूप से सजाने के बाद एक से बढ़ कर एक मां की मनोहारी मूर्तियां स्थापित की गई हैं शनिवार की सुबह से ही रामगढ व गांव के पंडालों से ‘या देवी सर्व भूतेषु, शक्ति रूपेण संस्थिता’ का मंत्र गूंजने लगा। विद्वान ब्राह्मणों द्वारा देवी मंत्रों से मां की विधिवत पूजन आरती का कार्यक्रम संपन्न हुआ इसके बाद

श्रद्धालुओं का सैलाब माता के दर्शन के लिए पंडालों में उमड़ पड़ा जिसमें महिलाओं की संख्या अधिक देखी जा रही थी नौनिहाल माता पिता की अंगुलियां थामे चारों ओर चहकते दिखाई दे रहे थे खास कर संध्या होते ही पूरा मार्केट,गांव जगमगाते पंडालों के रोशनी में डूब चुका था परिवार और परिजनों के साथ घूमते लोग माता के दर्शन के बाद प्रसाद भी ग्रहण कर रहे थे

रामगढ कस्बा के काली मंदिर, शारदा मंदिर, मां सीतला सहित अन्य मंदिरों को विधिवत रूप से सजाया गया है रामगढ, कसारी, में मां दुर्गा पंडाल के पास आई लभ रामगढ, व कसारी का सेल्फी प्वाइंट बनाया गया है लोगो ने खुब सेल्फी लेते देखे गए सुरक्षा की दृष्टि से पन्नुगंज एसएचओ केदारनाथ मौर्य
मयफ़ोर्स के साथ पूजा स्थलों का जायजा लेते रहे और ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते रहे।

Arvind Gupta

अरविंद गुप्ता पन्नूगंज निवासी है। कुछ कर गुजरने की ललक के कारण कम समय मे ही अरविंद गुप्ता जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात