सोनभद्र

फोरेंसिक टीम पहुंची चोरी हुए टेंट व्यवसायी के घर

सीओ, कोतवाल व फोरेंसिक टीम ने किया घटनास्थल का मुआयना
दुद्धी, सोनभद्र। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के धनौरा गांव में टेंट व्यवसायी के घर चोरों ने नगदी समेत आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। वृहस्पतिवार को आधी रात चोरों ने घर के दरवाजे की सिटकनी को ड्रिल से छेद कर घर का दरवाजा खोला। घर में घुसकर अलमारी व अटैची बक्से से नगदी के साथ जेवरात जिसमे सोने का गले का हार, सोने की चैन, अंगूठी, कान का झुमका, मंगलसूत्र, नथिया, मांगटीका, चांदी का पायल, पच्चीस हजार नगदी चोरी कर चम्पत हो गए। टेंट व्यवसायी अनुज कुमार पुत्र स्व0 नारद प्रसाद ने बताया कि रात दस बजे क्षेत्र के जाबर गांव से टेंट का काम कर घर वापस आने के बाद दो बच्चों के साथ सो गया। देर रात करीब तीन बजे नींद खुली तो घर के दरवाजा खुला हुआ देख घबराया। घर के भीतर अलमारी व अटैची बक्से से निकालकर फैला हुआ समाना देखा तो हैरान परेशान हो गया। अलमारी से निकाले गए बैग को चेक किया तो देखा कि सभी महंगे आभूषण व नगदी चोरी हो गई है। घर के परिजनों से बताया कि भीड़ इकट्ठा हो गई। जिसके बाद घर के आस पास तलाश में जुट गए। घर के बाहर पड़े अटैची मिला। घटना की सूचना मिलते ही तत्काल डायल 112 पहुँचा। मौके पर पहुँचे कोतवाली पुलिस ने घटना की जानकारी लेकर जाँच में जुट गई। प्रभारी निरीक्षक नागेश सिंह रघुवंशी ने बताया कि चोरी के घटना की जानकारी मिलते ही मैन घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस उपाधीक्षक प्रदीप सिंह चंदेल के साथ फोरेंसिक टीम भी मौके की सूक्ष्मता से जांच की। कोतवाली पुलिस चोरी का पर्दाफाश करने में जुट गई है। मामले की जांच कर कार्यवाही की जा रही है। चोरी करने वाले आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात