सोनभद्र

एएनएम, आशा व मुख्य सेविकाओं का दो दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

सीएचसी में आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के सर्वे क्षेत्र के एकीकरण के संबंध में दी वे ट्रेनिंग

दुद्धी, सोनभद्र (एम.एस.अंसारी)। विकासखंड दुद्धी में आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के सर्वे क्षेत्र के एकीकरण के संबंध में दो दिवसीय प्रशिक्षण 19 एवं 20 अक्टूबर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी के सभागार में आयोजित किया गया। जिसमें एएनएम, आशा संगिनी एवं बाल विकास विभाग की समस्त मुख्य सेविकाएं सम्मिलित रही। विकासखंड के बाल विकास परियोजना अधिकारी रामचंद्र सरोज एवं चिकित्साधिकारी डॉ शाह आलम अंसारी ने कहा कि स्वास्थ्य एवं पोषण की सेवाओं को सुचारू रूप से जन सामान्य तक पहुंचाया जा सके। आशा और आंगनबाड़ी का क्षेत्र में विभिन्नता होने के कारण कई लाभार्थी स्वास्थ्य और पोषण की सेवाएं टीकाकरण, गर्भवती महिलाओं की जांच, बच्चों की पोषण जांच एवं अन्य संबंधित सेवाओं से वंचित हो जाते हैं। इसके अलावा ग्राम स्तर पर आयोजित ग्राम स्वास्थ्य पोषण दिवस के दौरान आशा और आंगनबाड़ी के लिस्ट एवम रिकार्डों में भिन्नता होती है, जिसके कारण लाभार्थियों को सेवाओं से वंचित होने की संभावना होती हैं। इस कारण इस गतिविधि को किया जाना आवश्यक है। ब्लॉक स्तर पर सुपरवाइजर, एएनएम, सीएचओ को प्रशिक्षित करने के बारे में बताते हुए कार्य योजना तैयार कराई गई।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात