सोनभद्र

आजादी के इतने दशक बाद भी नहीं बदली यहां की कोई तस्वीर

चोपन/सोनभद्र (गुड्डु मिश्रा) देश भले ही आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा हो लेकिन आज भी यहां के लोगों के लिए नहीं हुआ कोई खास परिवर्तन। सोनभद्र जनपद यूपी के आदिवासी बाहुल्य जिले से भी जाना जाता है किंतु यहां आदिवासियों के बड़े तबके के लोगों को आज भी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है
जिले के चोपन विकास खंड क्षेत्र स्थित आदिवासी क्षेत्र कुलडोमरी, बैरपुर, पनारी इत्यादि गांवों के लोग आज आदिवासी विकास मंच के बैनर तले विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया
इस दौरान प्रदर्शन का नेतृव कर रहे हरदेव नारायण तिवारी ने बताया की देश व प्रदेश में चाहे जिसकी भी सरकार रही हो आदिवासियों को बस ओट बैंक समझने का प्रयास किया

आज भी संबंधित क्षेत्र में पढ़ने वाले छात्र-छात्राएं फफरा कुण्ड रेलवे स्टेशन के पास कड़िया रेलवे लाइन क्रॉस करके मोटरसाइकिल, साइकिल, पैदल प्रतिदिन सैकड़ो लोग आते जाते हैं ठीक वही स्थिति आदिवासी क्षेत्र जोगीडीह रेलवे स्टेशन के पश्चिम क्षेत्र के निवासी पढ़ने वाले बच्चे सैकड़ो की संख्या में प्रतिदिन जोगिडीह रेलवे लाइन क्रॉस करके आते जाते हैं
दोनों जगह पर रेलवे लाइन क्रॉस करते समय खतरे की संभावना निरंतर बनी रहती है तो वहीं दूसरी ओर जोगीडी स्टेशन के पश्चिम की तरफ से रहने वाले आदिवासियों का विकास इसलिए नहीं हो पा रहा है ।
जिसका परिणाम यह होता है की रेलवे क्रॉसिंग ना होने से वहां जीवन दायिनी एंबुलेंस जैसी गाड़ियां भी नहीं पहुंच पाती जिस कारण से लोगों को कई मूलभूत सुविधाओं से भी वंचित होना पड़ता है

तो वही इस दौरान प्रदर्शन कर रहे हैं बृजेश तिवारी ने बताया कि हमारे आदिवासी क्षेत्र में खुलदिल रेलवे स्टेशन है तो है और आदिवासियों को बाहर आने जाने हेतु कोई साधन नहीं है खुलदील रेलवे स्टेशन से वाराणसी शक्ति नगर इंटरसिटी एवं त्रिवेणी एक्सप्रेस प्रतिदिन जाती है लेकिन इसका ठहराव संबंधित स्टेशन पर नहीं है जिस कारण यहां की गरीब लोगों के लिए चुनार चोपन, गोमो पैसेंजर तथा चोपन कटनी पैसेंजर चलती थी जो कोरोना कल 2020 से बंद कर दी गई है इन समस्याओं के समाधान हेतु हम लोगों ने रेलवे प्रशासन एवं भारत सरकार को पत्र देकर मांग की बावजूद इसके समाधान नहीं किया जा रहा जिस कारण आज आंदोलन करना पड़ा

वही संबंधित संगठन के सूबेदार सिंह गौड़ ने कहा कि यहां पर हमारे समुदाय से विधायक बने मंत्री बने फिर भी हम लोग सभी मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं आज भी कई सुविधाएं जो हम लोगों तक होनी चाहिए नहीं पहुंच सकी जिस कारण से आदिवासियों को तमाम समस्याओं से जूझना पड़ रहा है अगर समय रहते हमारी मांग नहीं पूरी हुई तो हम भूख हड़ताल करने को भी बाध्य होंगे
कार्यक्रम के दौरान सूबेदार गौड़, समय लाल खरवार, सत्येंद्र भारती, शिव प्रसाद खरवार, रंजीत सिंह गौड़, राजाराम भारती, कांति देवी, अकमानी देवी, सुकवारी देवी,समेत सैकड़ो की तादात में संबंधित लोग रहे मौजूद ।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात