सोनभद्र

दारापुरी की गिरफ्तारी के विरोध में अधिवक्ता लामबंद

वकीलों ने हस्ताक्षर कर राष्ट्रपति को भेजा पत्र, तत्काल रिहाई की मांग

दुद्धी, सोनभद्र। ऑल इंडिया पीपुल्स फ्रंट के राष्ट्रीय अध्यक्ष एस. आर. दारापुरी, पत्रकार सिद्धार्थ रामू व अंबेडकर जन मोर्चा के संयोजक श्रवण कुमार निराला की गोरखपुर में फर्जी मुकदमे में की गई गिरफ्तारी की सिविल बार एसोसिएशन दुध्दी और अधिवक्ताओं ने कड़ी निंदा की है। अधिवक्ताओं ने राष्ट्रपति महोदया को संबोधित पत्र पर हस्ताक्षर करते हुए सभी की बिना शर्त रिहाई की मांग की है। पत्र में कहा गया कि बतौर आईपीएस एस. आर. दारापुरी की प्रशासनिक सेवा बेदाग रही है और उनका जन सरोकारों के लिए काम करने का लंबा इतिहास रहा है। पार्किंसन जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित 80 वर्षीय दारापुरी इस अवस्था में भी नागरिक अधिकारों के लिए सक्रिय रहते हैं। उनकी गिरफ्तारी राजनीतिक बदले की भावना से की गई है जो लोकतंत्र के लिए कतई उचित नहीं है। राज्य सरकार को राजनीतिक उत्पीड़न की कार्रवाई से बाज आना चाहिए और उनके समेत सभी लोगों को तत्काल बिना शर्त रिहा करना चाहिए। पत्र में कहा गया है कि प्रदेश में सरकार अपने राजनीतिक विरोधियों से दमन के बूते में निपट रही है जो पूर्वजों से पाई हुई आज़ादी के लिए बेहद नुकसानदेह है। पत्र पर हस्ताक्षर करने वाले प्रमुख लोगों में सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता रामलोचन तिवारी, बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष प्रभु सिंह एडवोकेट, पीयूसीएल के प्रदेश मंत्री विकास शाक्य एडवोकेट, एडवोकेट लाल चंद, एडवोकेट कृष्ण कुमार, एडवोकेट कुंज बिहारी एडवोकेट अमित कुमार,एडवोकेट राजीव कुमार मिश्रा,एडवोकेट कयूम अंसारी, आइपीएफ के जिला संयोजक कृपाशंकर पनिका, शेख इम्तियाज आदि रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान