सोनभद्र

आधा दर्जन रक्तवीरों ने रक्तदान कर बचाया अधिवक्ता व असहाय महिला की जान

दुद्धी, सोनभद्र (एम.एस. अंसारी)। तहसील मुख्यालय के रामनगर निवासी वरिष्ठ अधिवक्ता अरुणोदय जौहरी इन दिनों डेंगू की चपेट में आकर गंभीर रूप से बीमार हो गये है। उनका प्लेटलेट्स 20 हजार पहुँचने पर तत्काल पांच यूनिट ब्लड की आवश्यकता पड़ी। इसकी जानकारी होते ही श्री जय बजरंग अखाड़ा समिति रामनगर के कोषाध्यक्ष राजू शर्मा के नेतृत्व में 5 रक्तवीरों ने किया रक्तदान कर अपेक्षित रक्त की आवश्यकता पूरी की। इसी तरह गुरूवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे एक महिला के आंतरिक बीमारी से निजात के लिए तत्काल आपरेशन के दौरान ब्लड की आवश्यकता थी। उसका हीमोग्लोबिन 3.5 था। ब्लड के अभाव में उसके स्वजन इधर उधर भटक रहे थे। महिला ब्लड डोनेट ग्रुप दुद्धी के संपर्क में आई। अजय ने अफसार अहमद की मदद से रक्तविर की तलाश किया। रामनगर निवासी सोनू रंगसाज ने उस महिला को रक्तदान कर उसके जीवन की रक्षा की।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान