सोनभद्र

दुद्धी ब्लॉक में मेरी माटी-मेरा देश का हुआ आयोजन

दुद्धी, सोनभद्र। दुद्धी ब्लॉक में मेरी माटी-मेरा देश कार्यक्रम का आयोजन वृहस्पतिवार को बड़े उत्साह से किया गया। ब्लॉक सभागार में मुख्य अतिथि चेयरमैन कमलेश मोहन ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। जगह-जगह आयोजित कार्यक्रमों में सेल्फी पॉइंट पर लोगों ने हाथ में मिट्टी लेकर पंच प्रण लिया। उन्होंने कहा कि देश मे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान को पूरा करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की शुरुआत जीआईसी के खेल मैदान से जुलूस के रूप में गाजे बाजे के साथ भव्य रूप से निकाली गई। ग्राम प्रधान व सचिवों द्वारा गांव से मेरी माटी मेरा देश के तहत इकट्ठा किये गए मिट्टी को लेकर समस्त ग्राम प्रधानों ने हाथों में मटका लेकर ब्लॉक के लिए रवाना हुए। गाजे बाजे के साथ नगर भ्रमण कर ब्लॉक परिसर पहुँच सभा मे तब्दील किये। कार्यक्रम की अध्यक्षता बीडीओ दुद्धी नीरज तिवारी ने किया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान संघ अध्यक्ष दिनेश यादव, सीता देवी, गुंजा देवी, सुरेश चंद्र, मानिक चंद, सुभाष कुमार, सुरेंद्र कुमार, विमल यादव, अरविंद जायसवाल, प्रिंशु सिंह, जगत नारायण प्रधान प्रतिनिधि निरंजन जायसवाल, अभय जायसवाल सचिव राघवेंद्र सिंह, सुषमा तिवारी, राकेश अहीर, अरुण वर्मा, अरुण यादव सहित ब्लॉक कर्मी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार