सोनभद्र

अनियंत्रित बोलेरो के चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

दुद्धी, सोनभद्र। कोतवाली क्षेत्र के जाबर गांव में नेशनल हाईवे 39 पर अनियंत्रित बोलेरो के चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वृहस्पतिवार को शाम करीब चार बजे एक बोलेरो विंढमगंज की ओर से दुद्धी आ रही थी। जाबर गांव के पुरानी बैरियर के समीप पहुँचते ही सामने से आ रहे बाइक सवार को रौंद दिया। जिससे बाइक सहित सवार बीस फिट खाई में जा गिरा। जिससे युवक बुरी तरह से जख्मी हो गया। ग्रामीणों ने घायल युवक दिलीप पुत्र विश्वामित्र कुशवाहा निवासी जोरुखाड़ थाना विंढमगंज को सीएचसी दुद्धी भेजा। चिकित्सकों ने देखते ही जांचोपरांत मृत घोषित कर दिया। कोतवाली पुलिस घटना स्थल पहुँच कर बोलेरो को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही में जुट गई।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार