सोनभद्र

मिशन शक्ति के तहत छात्र-छात्राओं को किया गया जागरूक

सीओ, इंस्पेक्टर सहित महिला थानाध्यक्ष ने बताए शोषण से बचाव के टिप्स
दुद्धी, सोनभद्र (एम.एस.अंसारी)। मिशन शक्ति का शासन द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रम के अनुसार ज्ञान दीप स्कूल ग्राम बीडर में पुलिस उपाधीक्षक प्रदीप सिंह चंदेल के निर्देशन में वृहस्पतिवार को अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को जागरूक किया गया।
सीओ प्रदीप सिंह चंदेल ने छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि रास्तों में यदि कोई व्यक्ति उन्हें परेशान करता है तो उसका डटकर सामना करें। यदि जरा सी भी असहजता महसूस हो तो वूमेन पावर हेल्पलाइन 1090, महिला पावर हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपात सहायता 112 आदि टोल फ्री नम्बरों पर काल कर तुरंत आपात सहायता प्राप्त कर सकती हैं
दुद्धी महिला थाना प्रभारी सविता सरोज द्वारा बालिकाओं को सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी दी गई। कहा कि विद्यालय परिवेश, घर के आसपास कहीं भी बालिकाएं छेड़छाड़ या भद्दे कमेंट का अक्सर शिकार होती हैं। इस स्थिति में उन्हें तुरंत अपने परिजनों एवं अपने शिक्षकों को इसकी जानकारी देनी चाहिए तथा महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 पर संपर्क कर भी सुरक्षा सहायता ले सकती हैं।
प्रभारी निरीक्षक नागेश सिंह रघुवंशी ने सरकार द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबरों के बारे में बताया। सशक्त नारी, सशक्त प्रदेश का संदेश देते हुए बताया कि पुलिस सदैव छात्राओं व महिलाओं की मदद के लिए तत्पर रहती है कोई भी समस्या होने पर 112,181,1076,1090 आदि पर टोलफ्री नंबर पर डायल कर सूचना देने पर तुरंत ही सहायता प्रदान की जाती है। स्कूल या कोचिंग जाने पर अगर कोई भी परेशान करता है तो तुरंत पुलिस को सूचना दे सूचना देने वाले का नाम गुप्त रख आरोपी के विरुद्ध तत्काल कार्यवाही की जाती है
अधिकारियों की उपस्थिति में बच्चियों को गुड टच एवम बैड टच के बारे में शॉर्ट फिल्म दिखाकर समझाया गया एवं पढ़ाई के महत्व के बारे में विधिवत बताया गया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान