सोनभद्र

घर से पलाईत सोलह वर्ष की नाबालिग बालिका को दिया गया संरक्षण- रोमी पाठक

सोनभद्र (अरविंद गुप्ता)

दिनांक 12-10-2023 को सायं समय एक 16 वर्ष की अज्ञात बालिका रेलवे स्टेशन चोपन पर सहमी हुयी अकेले बैठी पायी गयी जिसकी सूचना रेलवे सुरक्षा बल चोपन उप निरीक्षक प्रशांत कुमार द्वारा जिला बाल संरक्षण इकाई सोनभद्र को दी गयी जिसपर तत्काल संज्ञान लेते हुए जिला बाल संरक्षण अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा द्वारा टीम का गठन करते हुए जिसमे संरक्षण अधिकारी रोमी पाठक, सामाजिक कार्यकर्ता वीणा राव ओ आर डब्ल्यू शेषमणि दुबे, परामर्शदाता सुधीर कुमार शर्मा के साथ बाबू अहमद को प्रकरण के संबंध में नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करते हुए अवगत कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया जिसपर तत्काल टीम द्वारा मौकेपर जाकर अज्ञात बालिका से पुछ ताछ किया गया बालिका द्वारा बताया गया कि जिला सहडौल मध्य प्रदेश की रहने वाली हूँ मै अपने घर से एक लडके के बहकावे में आकर निकल आयी जिसपर तत्काल टीम द्वारा नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करते हुए बालिका को बाल कल्याण समिति सोनभद्र के समक्ष प्रस्तुत किये जाने हेतु अपने अभिरक्षा में लेते हुए ले जाया गया। संरक्षण अधिकारी रोमी पाठक द्वारा बताया गया कि अभी बालिका की काउन्सलिग/ जाँच करायी जायेगी जाचोपरान्त नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जायेगी

Arvind Gupta

अरविंद गुप्ता पन्नूगंज निवासी है। कुछ कर गुजरने की ललक के कारण कम समय मे ही अरविंद गुप्ता जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान