सोनभद्र

महुली के राजा बरियार शाह खेल मैदान पर रामलीला का हुआ शुभारंभ

विढमगंज/ सोनभद्र( सुमन गुप्ता)

विकास खण्ड दुध्दि के अंतर्गत के ग्राम पंचायत महुली के राजा बरियार शाह खेल मैदान पर आयोजित होने वाले ऐतिहासिक रामलीला का शुभारंभ बड़े ही उल्लास के साथ हुआ। सर्व प्रथम उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान अरविन्द जायसवाल व दिनेश यादव ने संयुक्त रूप से मुकूट व रामायण की पूजन-अर्चन कर तथा दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन की औपचारिकता पूरी की। इसके बाद कार्यक्रम का भव्य आगाज किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए ग्राम प्रधान अरविन्द ने कहा कि जब जब पापियों का दुराचार बढ़ जाता है तब तब प्रभु का अवतार किसी न किसी रूप में होता है तथा पापियों का अंत होता है। कहा कि सत्य परेशान हो सकता है किन्तु पराजित कभी नही। इससे हमें प्रेरणा लेना चाहिए कि प्रभु श्रीराम ने सभी दुराचारियों का विनास कर सत्य व धर्म की स्थापना की। इस मौके पर पहुँचे समाजसेवी उदय शर्मा ने कहा कि रामलीला चरित्रों पर आधारित होता है जिन्हें हमें अंदर उतारने की जरूरत है।प्रभु श्रीराम जैसे पुरुषोत्तम ,जगत जननी सीता जैसी मां,भरत, शत्रुघ्न, लक्ष्मण जैसे भाई,हनुमान जैसे भक्त से जीवन में सीखने की प्रेरणा मिलती है जिससे जीवन में अपने आपको कर्तब्यनिष्ठ,त्याग तथा पुरुषार्थ की भावना से प्रेरित करना चाहिए।दिनेश यादव ने कहा कि इस गांव में रामलीला के मंचन की परंपरा बहुत पुरानी है और इसे अनवरत चलते रहने की मैं शुभकामनाएं देता हुआ तथा अपना सहयोग हमेशा समिति को देता रहूँगा इस मौके पर कमेटी के अध्यक्ष एवं ग्राम प्रधान अरविन्द जायसवाल,सबसे सक्रिय व समर्पित उपाध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार कन्नौजिया, किसी भी कार्य में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने वाले अमित कुमार कन्नौजिया, ,अमानुल्लाह,समाजसेवी वीरेन्द्र चौधरी, पंकज गोस्वामी, दिलगज राम कन्नौजिया,शारदा प्रसाद, चंद्रभूषण कन्नौजिया,मुकेश कुमार गुप्ता के अलावा समिति के पदाधिकारी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम का कुशल संचालन पूर्व प्रधान व व्यास दिलीप कन्नौजिया ने किया।

Arvind Gupta

अरविंद गुप्ता पन्नूगंज निवासी है। कुछ कर गुजरने की ललक के कारण कम समय मे ही अरविंद गुप्ता जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
हर घर शुद्ध नल जल डाक्यूमेंट्री फिल्म प्रमोशन पर दिग्गज कलाकारों निर्देशकों ने सराहा 12 साल मे सोनभद्र को मिला सिर्फ शोषण और उपेक्षा - रामराज गौड़ सोनभद्र की प्रतिभाओं ने फैशन मंच पर बिखेरा जलवा विजेताओं ने बढ़ाया जिले का मान बीजपुर थाना परिसर में 'मिशन शक्ति केंद्र' का शिलान्यास,महिलाओं और बालिकाओं को मिलेगी त्वरित सहायता गैंगस्टर एक्ट मे कुर्क 7 हाईवा ट्रको को कोर्ट ने अवमुक्त करने का जिलाधिकारी सोनभद्र को दिया आदेश सर्पदंश से बुजुर्ग महिला की मौत, घर मे मचा कोहराम अनपरा पुलिस ने फरार चल रहे 2 वारंटी को किया गिरफ्तार भीषण गर्मी में राहत की मिसाल: सनातन जनभावना समिति ने शुरू किया नि:शुल्क शीतल जल प्याऊ तेल भराने को लेकर पेट्रोल पंप पर बवाल, चार आरोपी गिरफ्तार करोड़ो की लागत से श्री पंचदेव मंदिर की बदलेगी तस्वीर
Download App