सोनभद्र

रामलीला मंचन का हुआ शुभारंभ

विंढमगंज/ सोनभद्र( सुमन गुप्ता) थाना क्षेत्र के अंतर्गत मेदनीखाड ग्राम पंचायत के रामलीला प्रांगण में बीती रात रामलीला मंचन का उद्घाटन संजय कुमार गोड विधानसभा दुध्दि प्रभारी बसपा के द्वारा फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया तथा रामलीला आयोजकों को आर्थिक सहयोग भी दिया।
इस मौके पर ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि अभी भी ग्रामीण क्षेत्रों में प्राचीन परंपरा रामलीला का मंचन किया जाना बहुत ही सराहनीय है रामलीला के मंचन से लोगों को यह सीख लेना चाहिए कि हर इंसान मर्यादा, संस्कृति व संस्कार अपने अंदर बनाए रखें व इसका अनुसरण कर समाज में व्याप्त सामाजिक बुराइयों का जिस तरह से भगवान श्री राम ने पृथ्वी पर अंत किया था उस तरह से हम सभी लोगों को भी अपने आप को धर्म व अच्छाई के मार्ग पर चलने के लिए संकल्पित होना ही पड़ेगा। मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम ने जिस तरह अपना जीवन जीने की कला लोगों को बताई है ठीक उसी प्रकार से हमें भी अपने जीवन में त्याग, समर्पण, सहयोग की भावना जागने ही पड़ेगी। वहीं विशिष्ट अतिथि बसपा कोऑर्डिनेटर रामविचार गौतम ने कहा कि गांव में अभी भी पौराणिक संस्कारों एवं पद्धतियों को जीवंत रखने का ग्रामीणों के द्वारा प्रयास हर वर्ष किया जाता है जो सराहनीय व धन्यवाद के पात्र हैं। इस मौके पर अनिल मौर्य, उदय प्रताप मोर्य, विनोद पासवान, प्रधान प्रतिनिधि बाबूलाल पासवान, ग्राम प्रधान कलावती देवी, रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अटल बिहारी यादव, सुरेंद्र पटेल, कमलेश यादव, शनेश्वर यादव, नंदकिशोर यादव सहित दर्जनों लोग मौजूद थे

Arvind Gupta

अरविंद गुप्ता पन्नूगंज निवासी है। कुछ कर गुजरने की ललक के कारण कम समय मे ही अरविंद गुप्ता जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान