सोनभद्र

आगामी त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक सम्पन्न

एसडीएम और सीओ ने शांतिपूर्ण ढंग से त्योहार मनाने की अपील की

दुद्धी, सोनभद्र। तहसील मुख्यालय के महिला थाना परिसर में सोमवार की शाम प्रशासन ने बगैर नगरीय धार्मिक संगठनो के ही शांती समिति की बैठक की औपचारिकता पूरी की। इस दौरान ग्रामीण इलाके से आये प्रधानो, श्री दुर्गा पूजा एवं रामलीला मंचन के आयोजको को संबोधित करते हुए उपजिलाधिकारी सुरेश राय ने कहा कि किसी भी दशा में कही कोई नई परंपरा शुरू करने की इजाजत नही होगी| पूजा पंडाल व् रामलीला मंचन में भारी भीड़ उमड़ती है| इसके लिए आयोजको को चाहिए कि वे अपने पंडाल में सुरक्षा की पुख्ता इंतजाम करे| यदि कही कोई हादसा होती है, तो उनके विरुद्ध सख्त कारवाई की जायेगी| निमियाडीह गांव में दोनों वर्ग के बीच उपजे विवाद को देखते हुए एसडीएम एवं सीओं ने स्वयं मौके का मुआयना कर वस्तु स्थिति की जानकारी लेने के बाद वहां आपसी सहमति बनाने की बात कही| पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रदीप सिंह चन्देल ने कहा कि पर्व हंसी ख़ुशी के ही माहौल में बनाया जाना सबके लिए हितकर होता है| आगामी दिनों में शुरू होने वाले नवरात्र,श्री दुर्गा पूजन एवं रामलीला मंचन के लिए प्रशासन की तरफ से कोई चुक न हो,इसके लिए सभी के सहयोग की आवश्यकता है| आयोजन स्थलों पर सीसीटीवी कैमरा लगाने की अपील करते हुए कहा कि इससे पचास फिसद से अधिक समस्याओं का स्वत: ही समाधान हो जाता है| इसके अलावा हमारी फ़ोर्स समूचे क्षेत्र में भ्रमणशील रहेगी| जबकि प्रभारी निरीक्षक नागेश सिंह ने कहा कि त्यौहार में कोई गड़बड़ी करेगा तो प्रशासन उसके खिलाफ सख्त रुख इख्तियार करेगी| इस मौके पर चेयरमैन कमलेश मोहन, बिजली विभाग के जेई अनिल कुमार, चौकी इंचार्ज कमल नयन दुबे,मनोज मिश्रा, प्रधान सुरेश राम, बृजकिशोर, त्रिभुवन यादव, मुन्ना, गंभीरा प्रसाद, फतेहमुहम्मद खान, निमियाडीह प्रधान फखरुद्दीन आदि लोग उपस्थित रहे|

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
अनपरा परियोजना के रामलीला मैदान मे श्रावणी मेले के उद्घाटन मे सीजीएम के बोल मेला भारतीय संस्कृति की ... उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने टीएससीटी संस्था को कैशलैस को आजीवन करने का दिया आश्वाशन तबादला एक्सप्रेस पहुचा सोनभद्र स्टेशन दर्जनो एसएचओ हुये इधर से उधर 500 ग्राम नाजायज गांजा संग एक अभियुक्त गिरफ्तार बीजपुर से कांवरियों का पहला जत्था देवघर के लिए रवाना लाभार्थियों को मिली आवास की मिली चाभी, गिनाई सरकार की योजनाएं वरिष्ठ पत्रकार रामनारायण सर्राफ का निधन, जिले में शोक की लहर जयशंकर राय का चला फरार वारंटी पे डंडा एनडीपीएस एक्ट के मुकदमे मे फरार आरोपी को किया गिरफ्तार गुरु ज्ञान की पूर्णता का ही दूसरा नाम है गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सोन संगम की विचारगोष्ठी अनपरा नगर पंचायत के मालवीय नगर मे बरसात मे बढ़ा मच्छरो का प्रकोप फागिंग का छिड़काव ना होने से लोगो मे ...
Download App