सोनभद्र
साढ़ू के अंत्योष्टि में पहुँचे वृद्ध की मौत

दुद्धी, सोनभद्र। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के बीडर गांव में साढू के अंत्योष्टि कार्यक्रम में पहुँचे वृद्ध को हार्ट अटैक होने से मौत हो गई। बताया जाता है कि बीडर गांव के 70 वर्षीय प्रगाश पटेल गांव के ही सगे रिश्तेदार साढू के निधन पर अंत्योष्टि कार्यक्रम में आये हुए थे। अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। ग्रामीणों ने अंत्योष्टि स्थल से वृद्ध को सीएचसी दुद्धी लाया। जहाँ इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।



