सोनभद्र

सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत, दूसरा युवक गंभीर

दुद्धी, सोनभद्र। कोतवाली क्षेत्र के महुअरिया गांव में सोमवार की शाम एक अनियंत्रित बाइक सवार की सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। ग्राम प्रधान तुर्रीडीह विदवंत घसिया ने बताया कि हरदेव 32 पुत्र रामबृक्ष निवासी तुर्रीडीह, राजकुमार 33 पुत्र रामप्रसाद निवासी महुअरिया दोनों युवक बाइक से सरडीहा गांव में जा रहे थे। महुअरिया गांव के सटे ठेमा नदी के पुलिया पर पहुँचते ही युवक का बाइक अनियंत्रित हुई जिससे बाइक सवार पिलर से टकराकर नदी में में जा गिरा। नदी में चट्टान से टकराने पर दोनों बाइक सवार को गंभीर रूप से चोट आने पर खून से लथपथ हो गए। घायलावस्था में ग्रामीणों ने उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी लाया। जहाँ इलाज के दौरान बाइक चालक हरदेव 32 पुत्र रामबृक्ष निवासी तुर्रीडीह की मौत हो गई। वहीं राजकुमार 33 पुत्र रामप्रसाद निवासी महुअरिया का इलाज चिकित्सकों द्वारा किया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाल नागेश सिंह, कस्बा इंचार्ज कमल नयन दुबे, एसआई वंश नारायण सीएचसी पहुँच कर शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाई के उपरांत पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार